किसी की नहीं होगी दिक्कत, बुराड़ी हॉस्पिटल में कोविड-19 टीकाकरण की शुरुआत: संजीव झा

नई दिल्ली। यूं तो 16 जनवरी से ही पूरे देश सहित देश की राजधानी दिल्ली में भी कोविड 19 टीकाकरण की शुरुआत हो चुकी है। बुराड़ी विधानसभा में नए बने दिल्ली सरकार के हाॅस्पिटल में भी इसकी व्यवस्था की गई है। बता दें कि यहां पहले ही कोविड मरीजों का इलाज भी किया गया। कुछ समय पहले ही इसका उदघाटन दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वार किया गया।

बुराड़ी विधानसभा के विधायक संजीव झा ने आज स्वयं इस हाॅस्पिटल का दौरा किया। उन्होंने यह चल रहे टीकाकरण व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि यह हमारे विधानसभा के लोगों के लिए बेहद खुशी की बात है कि उनके क्षेत्र में ही दिल्ली सरकार के हॉस्पिटल में कोविड-19 टीकाकरण की शुरुआत हो चुकी है। आज मैंने हॉस्पिटल पहुँचकर स्वास्थ्यकर्मियों को लगाई जा रही वैक्सीन की व्यवस्थाओं का जायजा लिया है। जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा पूरी तत्परता के साथ टीकाकरण कार्यक्रम को चलाया जा रहा है।

विधायक संजीव झा ने कहा कि किसी को कोई दिक्कत न हो, इसके लिए पूरी व्यवस्था की गई है। विधायक ने कहा कि मेरा सभी क्षेत्रवासियों से अपील है कि जब तक हरेक व्यक्ति को कोरोना वैक्सीन नहीं लग जाती है, आप लोग कोरोना के स्वास्थ्य दिशा-निर्देशों का पालन करते रहे। हमारे मुख्यमंत्री और दिल्ली सरकार आपकी सुविधाओं का बेहतर ख्याल रख रही है। हर नागरिक की सहभागिता से ही हमारा समाज बेहतर बनेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published.