नई दिल्ली। सिंगल ट्रैक किसी भी सिंगर के लिए अमूल्य संपत्ति होती है। सिंगल ट्रैक की संख्या असीमित होती है। इसमें सिंगर का काम बिना बंदिश व रोक-टोक के सुनाई पड़ता है। ये हिट हुआ तो सिंगर अर्श से फर्श तक पहुंच जाता है। ऐसी शुभकामानाएं सिंगर अजान सामी खान को। खूब ज़ोरदार हिट हो उनका ट्रैक ‘मैं तेरा’।
पहला सिंगल ट्रैक है
सिंगर अजान सामी खान ने अपने पहले एकल एल्बम की योजना का अनावरण किया है। उनका यह एल्बम ‘मैं तेरा’ टाइटल के साथ आने जा रहा है। 10 फरवरी, 2021 को इसका पहला सिंगल ट्रैक रिलीज करने के होने के तैयार है। अजान की अपनी आवाज और गीत-लेखन कौशल पहली बार बहुत ही सहायक होंगे। उन्होंने इस एलब्म का कवर जारी किया है।
Azaan Sami Khan reveals debut album Main Tera’s cover and tracklist
जानें क्या कहते हैं अजान खान
अजान खान का कहना है कि ‘मैं कई सालों से अपना खुद का एल्बम बनाना चाहता था। इसमें बहुत सारे पर्सनल तत्वों को शामिल करने में कामयाब रहा। यह बहुत सारी जगहों से आया है। इसमें वह सब कुछ है जो मैंने व्यक्तिगत रूप से रचा है। यह कहने में कोई दो राय नहीं कि मुझे जबरदस्त संगीत निमार्ताओं के साथ काम करने का सौभाग्य मिला है। मैं बहुत खुशकिस्मत हूं कि फिल्मों में मेरे काम ने मुझे एक बहुत मजबूत टीम बनाने की अनुमति दी। उन्होंने कुछ दिलचस्प मदद की तरफ इशारा करते महान उस्ताद राहत फतेह अली खान के साथ काम का भी खुलासा किया।