नई दिल्ली। Big B सदी के महानायक हैं। Big B की बाॅलिवुड से हाॅलीवुड में धमक की गाथा अनंत हैं। बतौर व्यक्ति भी वह बेहद खूबसूरत है। इसकी चर्चाएं आम है। उनकी सरलता व बड़प्पन के क्या कहने। हाल ही में उनका आकांक्षा सिंह को लिखा लेटर इसकी बानगी है।
Big B के साथ काम करना था आकांक्षा का सपना
कई लोगों की तरह सदी के महानायक सुपरस्टार अमिताभ बच्चन के साथ काम करना अभिनेत्री आकांक्षा सिंह के लिए सपना था। मेहनत और भगवान के आर्शीवाद से अभिनेत्री का ये सपना सच हो गया है। अब आकां़क्षा सिंह अपनी आगामी फिल्म मेडे में बिग बी के साथ स्क्रीन स्पेस साझा करेंगी।
Big B writes a letter to Aakanksha Singh
Big B ने काव्य शैली में लिखा
Actress Aakanksha Singh का हाल ही में एक और सपना सच हुआ। उन्हें अमिताभ बच्चन का एक हस्तलिखित पत्र मिला, जिसे उन्होंने हिंदी में अपनी विशिष्ट काव्य शैली में लिखा था। अभिनेत्री ने अपना उत्साह और कृतज्ञता व्यक्त करने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया।
आकांक्षा ने सोशल मीडिया में पत्र की तस्वीर शेयर की
सोशल मीडिया में आकां़क्षा सिंह ने पत्र की एक तस्वीर को साझा की। साथ ही लिखा, ’मुझे आपसे अमिताभ बच्चन साहब से यह सुंदर हस्तलिखित पत्र प्राप्त करने का सौभाग्य मिला है। यह एक सपने जैसा है। आपके स्नेह और विनम्रता के लिए धन्यवाद। मैं और कुछ ज्यादा नही मांग सकती । आपको एक्टिंग करते हुए देखना और एक फ्रेम में साथ मे दिखना यह मेरे लिए परियो की कहानी जैसा है। मैं भगवान से प्राथना करती हूं आपके साथ काम करने और भी मौके मुझे मिले, जैसे कि मेरा विश्वास है, ये तो सिर्फ ट्रेलर है। पिक्चर तो अभी बाकी है।’