Chaipatti Trailer : पेश है हॉरर और कॉमेडी का जबर्दस्‍त मेल

नई दिल्ली। जाने माने कहानीकार सुधांशु राय, जो कि मिस्‍ट्री, थ्रिलर और डिटेक्टिव कहानियों को लिखने और बेहतरीन अंदाज़ में सुनाने के लिए जाने जाते हैं, और जिन्‍होंने हाल ही में अपने रेडियो स्‍टोरीटैलिंग शो के पहले सीज़न को पूरा किया है, अब एक हॉरर कॉमेडी शॉर्ट फिल्‍म – चायपत्‍ती पेश करने जा रहे हैं। सुधांशु ने इस शॉर्ट फिल्‍म के साथ निर्देशन और अभिनय की दुनिया में भी कदम रखा है। यह फिल्‍म सेंट्स आर्ट और कहानीकार सुधांशु राय के बैनर तले प्रस्‍तुत की गई है। बुधवार को जारी ट्रेलर न सिर्फ रहस्‍य से भरपूर है बल्कि इसके हास्‍य को भी दर्शकों ने काफी पसंद किया है।

 प्रभावशाली ट्रेलर

 

फिल्‍म के 30 सेकंड के प्रभावशाली ट्रेलर में सुधांशु और उनके दोस्‍त (अभिषेक सांपलिया और शोभित सुजय) एक भूत को बुलाते हुए दिख रहे हैं। फिल्‍म में रोमांच का और तड़का लगाया है अभिनेत्री प्रियंका सरकार की आवाज़ ने, जिनकी झलक दर्शकों को फिल्म के रीलीज़ के साथ मिलेगी।

 

इतनी रात को चायपत्‍ती कौन मांगता है

 

ट्रेलर शुरू होता है तीन दोस्‍तों के साथ जो बैठे हुए हैं और इनमें से एक के हाथ में एक किताब है। ट्रेलर के आखिर में डरे हुए अंदाज़ में इनमे से एक दोस्त कहता है, ”इतनी रात को चायपत्‍ती कौन मांगता है यार”। फिल्‍म के रहस्‍य को गहराने वाला बैकग्राउंड म्‍युजिक और डरावने मगर कॉमेडी से भरपूर पल इसे और भी दिलचस्‍प बनाते हैं।

किस-किस का क्रेडिट

इस शॉर्ट फिल्‍म की कहानी, पटकथा तथा संवाद लेखन सुधांशु राय तथा पुनीत शर्मा ने किया है। फिल्‍म के क्रिएटिव प्रॉड्यूसर अनंत राय हैं। चायपत्‍ती को होली के अवसर पर रिलीज़ किया जाएगा।

 

ट्रेलर लिंक: https://www.youtube.com/watch?v=upndtQpVWhA

 

Leave a Reply

Your email address will not be published.