नई दिल्ली। डिज़्नी+ हॉटस्टार वीआईपी पर 1232 KMS देखने के बाद सोनू सूद और शेफ विकास खन्ना ने प्रवासी मजदूरों के संघर्षों पर भावुक संदेश दिया। हॉटस्टार स्पेशल्स प्रेज़ेंट्स 1232 KMS देश के श्रेष्ठतम पत्रकार एवं फिल्मनिर्माता विनोद कपरी द्वारा निर्मित व निर्देशित है, जो डिज़्नी+ हॉटस्टार वीआईपी पर स्ट्रीम हो रही है।
सोनू सूद की भी सुनें
सोनू सूद कहते हैं, ‘वह अप्रत्याशित समय था, पूरा देश अपने अपने घरों में बंद था, लेकिन फिर भी कुछ लोग जीवित रहने के लिए निरंतर चलते चले जा रहे थे। साल 2020 ने लोगों को एक कड़वी सच्चाई का सामना करवाया और नॉवल कोरोनावायरस को फैलने से रोकने के लिए पूरे देश में लॉकडाऊन लगा दिया गया। जब देश के नागरिक अपने-अपने घरों में बंद रहने को मजबूर थे, तब अपने गांव और अपने प्रियजनों तक वापस पहुंचने के लिए लाखों लोग सड़क पर थे। देश के विभाजन के बाद मानवों के सबसे बड़े पलायन का गवाह बने लॉकडाऊन को लगे एक साल पूरा होने वाला है। डिज़्नी+ हॉटस्टार वीआईपी प्रस्तुत करता है हॉटस्टार स्पेशल्स प्रेज़ेंट्स 1232 KMS । यह फिल्म समाज का निष्ठुर पक्ष दिखाते हुएविपत्ति के समय अदम्य मानव भावना का स्मरण करती है।”
सोशल मीडिया पर एक लघु कविता का पाठ
दुनिया ने अनेक लोकप्रिय हस्तियों को मुश्किल दौरन में इन प्रवासियों के साथ खड़े देखा है। अभिनेता सोनू सूद और शेफ विकास खन्ना ने इन संघर्षों में सहयोग देने के लिए एक अभियान चला अपने तरीके से योगदान दिया। हाल ही में अभिनेता सोनू सूद ने प्रवासियों के सफर के बारे में सोशल मीडिया पर एक लघु कविता का पाठ किया, जबकि शेफ विकास खन्ना ने अद्वितीय फूड मेन्यू बनाया, जिस पर प्रवासी संकट के समय जीवित रहे। साथ ही उन्होंने डिज़्नी+ हॉटस्टार वीआईपी पर मूवी 1232KMS की सराहना भी की।
महामारी से हर किसी को संकट में डाला
इन मजदूरों के संघर्षों को समझने के बारे में अभिनेता सोनू सूद ने कहा, ‘‘महामारी से हर किसी को संकट में डाला, लेकिन जब आप विशाल परिदृश्य में देखेंगे, तो जो कोई भी खाने और पीने की मौलिक सुविधाओं के साथ सुरक्षित रूप से अपने घर में था, वह ऐश्वर्य के साथ था। मेरे लिए प्रवासी मजदूरों को देखना बहुत कठिन था, जो इस मुश्किल समय का सामना करने के लिए मजबूर थे। हमें उनकी इच्छाशक्ति की सराहना करनी चाहिए, जिन्होंने उन स्थितियों का सामना किया और घर पर पहुंचने के लिए इतना लंबा सफर तय किया। विनोद कपरी ने 1232 KMS में अद्भुत काम किया है और बड़ी खूबसूरती से इन सात प्रवासी मजदूरों की जिंदगी दिखाई है। डिज़्नी+ हॉटस्टार वीआईपी ने दर्शकों को यह जमीनी और वास्तविक कहानी दिखाकर सराहनीय काम किया है।
शेफ ने मजदूरों के लिए एक मेन्यू रेडी किया
इन मजदूरों को मौलिक जरूरतों का सामान जैसे खाना एवं पानी पाने में आने वाली मुश्किल के बारे में भारतीय सेलिब्रिटी शेफ विकास खन्ना ने मजदूरों के लिए एक विशेष मेन्यू तैयार किया। हॉटस्टार स्पेशल्स प्रेज़ेंट्स 1232 KMS की रिलीज़ के बारे में विकास खन्ना ने कहा, ‘‘कई सारे लोग यह नहीं जानते हैं कि लॉकडाऊन प्रवासी मजदूरों, खासकर उन लोगों के लिए कितना मुश्किल था, जिनकी जिंदगी दैनिक मजदूरी पर टिकी थी। पूरे देश में संपूर्ण लॉकडाऊन लग गया, उनकी नौकरियां चली गईं और उनको खाना एवं आवास मिलना बंद हो गया। इस दौरान उन्होंने काफी संघर्षों का सामना किया, दुनिया ने लोगों की दया और उदारता भी देखी, जो उन जरूरतमंदों की मदद करने के लिए अपने-अपने घरों से बाहर आ गए। विनोद कपरी की 1232 KMS में इन संघर्षों को और मानव की करुणा की कहानियों को बहुत खूबसूरती से दिखाया गया है। इस कहानी को लोगों के सामने प्रस्तुत किया जाना जरूरी था।’’
फिल्ममेकर विनोद कापरी का कमाल
यह फिल्म देश के श्रेष्ठतम पत्रकार एवं फिल्मनिर्माता विनोद कपरी द्वारा निर्मित व निर्देशित है। वो प्रवासी मजदूरों के साथ हाईवे, गांवों एवं शहरों में हर दिन घंटों तक साईकल चलाते हुए आगे बढ़े। फिल्म के एक्ज़िक्यूटिव प्रोड्यूसर ऑस्कर विजेता गुनीत मोंगा, स्मृति मुंधराज़ मेराल्टा फिल्म्स एवं भागीरथी फिल्म्स हैं। इसे रचनात्मक आकार अनुभवी फिल्म एडिटर, हेमंती सरकार ने दिया है। इस वास्तविक कहानी को महान लिरिसिस्ट गुलजार साब के मधुर संगीत में पिरोया गया है तथा उद्योग के बेहतरीन म्यूज़िक कंपोज़र, विशाल भारद्वाज द्वारा कंपोज़ किया गया है। प्रवासियों के सफर को हृदयस्पर्शी भावनाओं द्वारा जीवंत रेखा भारद्वाज और सुखविंदर सिंह की आवाज ने किया है। यह लंबा परंतु प्रेरणाप्रद सफर हॉटस्टार स्पेशल्स प्रेज़ेंट्स 1232 KMS में देखें, जो डिज़्नी+ हॉटस्टार वीआईपी पर स्ट्रीम हो रहा है।
वीडियो यहां पर देखें: www.instagram.com/tv/CMzhPJdHMPX/?igshid=39fpdygr4h6r

