First Time फैशन लाइफस्टाइल मैगजीन Aircraft में लॉन्च

नई दिल्ली। फैशन लाइफस्टाइल पत्रिका ने रचनात्मकता और उत्कृष्टता के नये मानक स्थापित करने की अपनी परंपरा के साथ अपना 9 वां संस्करण लॉन्च किया। पत्रिका का यह संस्करण उत्तरी दिल्ली में रोहिणी के एडवेंचर आइलैंड में रनवे 1 के किनारे खड़े एयरबस ए 310 विमान के अंदर लॉन्च किया गया। पत्रिका ने तीन फैशन शो आयोजित किये, जिनमें स्प्रिंग एथनिक कॉउचर फैशन शो, कंटेम्परेरी वियर फैशन शो और एविएशन थीम वाला फैशन शो शामिल रहा। इनमें देश की कुछ बेहतरीन मॉडल मौजूद थीं। मॉडल्स ने मीडिया की चकाचौंध और विशिष्ट मेहमानों की उपस्थिति में विमान के गलियारे में कैटवॉक किया। पत्रिका के 9 वें संस्करण का अनावरण पत्रिका के निदेशक डॉ (सीए) शरद कोहली और ऋचा मेहता ने किया। कार्यक्रम की थीम महिला सशक्तिकरण पर आधारित थी, जो कि 2018 में शुरू होने के बाद से ही पत्रिका की प्राथमिकता रही है। पत्रिका की कवर स्टोरी लंदन की अंतर्राष्ट्रीय योगा एवं फिटनेस एक्सपर्ट – ल्यूसिंदा पर्ती पर केंद्रित है।

 

महिलाओं को विमेंस अचीवर्स अवार्ड से सम्मानित

 

पत्रिका ने अपनी सराहनीय परंपरा को जारी रखते हुए, देश भर की कुछ ऐसी चुनिंदा महिलाओं को विमेंस अचीवर्स अवार्ड से सम्मानित किया, जिन्होंने अपनी उपलब्धियों से अपने साथियों, परिवार और समाज के लिए मिसाल कायम की है। पत्रिका ने लोकप्रिय राजनीतिक हस्तियों के महिला वर्ग में शाज़िया इल्मी और पुरुष वर्ग में नवीन जिंदल एवं सुदेश वर्मा को राजनीतिक उत्कृष्टता पुरस्कार प्रदान करने की पहल की। पत्रिका ने इस अवसर पर वयोवृद्ध राजनेता शुभेंदु शेखर अवस्थी और डॉ. कृतिका कुमार (ल्यूमियर डेंटल स्टूडियो की संस्थापक) को सम्मानित किया। पत्रिका ने अपने सभी प्रायोजक भागीदारों के प्रति आभार व्यक्त किया, जिनमें हॉस्पिटेलिटी पार्टनर – रनवे 1, कॉर्निटोस, संजय मित्तल, राम रतन ग्रुप, डिजाइनर श्वेता खिलवानी (पोटपौरी ओरिजिनल्स), रिया झोटवाल (इनारा बाइ रिया), मेकअप पार्टनर- रूपम वर्मा और गिफ्टिंग पार्टनर- संध्या टांगरी डबास, शेफ शिवानी वशिष्ठ एवं शिप्रा राठौर प्रमुख थे।
इसके अलावा, प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया सहित अन्य सभी को भी सम्मानित किया गया, जिन्होंने इस ईवेंट को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी। इस अवसर पर एक सकारात्मक टिप्पणी के साथ डायरेक्टर्स ने महिला सशक्तिकरण की अपनी प्रतिबद्धता को दोहराते हुए, फैशन और लाइफस्टायल की दुनिया के सर्वोत्तम उदाहरण प्रस्तुत किये।

Leave a Reply

Your email address will not be published.