Use Mask : कोरोना से आपको खुद बचना है और परिवार को भी बचाना है: प्रणव कुमार

नई दिल्ली। देश में कोरोना (Covid19) संक्रमण की गति बेकाबू होती दिख रही है। ऐसे में जरूरी है कि हम और आप सतर्क रहें। लोकजनशक्ति पार्टी (LJP) के युवा लोजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रणव कुमार (Pranav Kumar) ने लोगों से अपील की है कि आप कोरोना उपयुक्त व्यवहार करें। बहुत जरूरी होने पर ही अपने घरों से बाहर निकलें। जब भी कहीं निकलें मास्क जरूर पहनें।

युवा लोजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रणव कुमार (Pranav Kumar) ने कहा कि लगता है कि लोग भूल गए हैं कि वायरस अभी भी यहां है। उन्होंने मास्क पहनना बंद कर दिया, उन्हें पहनने वालों ने उन्हें ठीक से नहीं पहना। वे बड़े सामाजिक समारोहों, जन्मदिन पार्टियों, शादियों, छुट्टियों के लिए यात्रा का आयोजन करने लगे। इसने वायरस को फैलने में मदद की।

बता दें कि बीते कुछ दिनों से जिस प्रकार कोरोना (Covid19) संक्रमण में तेजी देखी जा रही है, वह चिंताजनक है। तमाम विशेषज्ञ लोगों से मास्क (Mask) पहनने और कोरोना के लिए उचित व्यवहार करने की बात कर रहे हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सचिव राजेश भूषण भी लोगों से कोरोना के लिए जरूरी व्यवहार के पालन की हिदायत दे रहे हैं। बार-बार उन्होंने जनता से आग्रह किया है कि सरकार के मानदंडों पर जो योग्य हैं, वे तुरंत जाकर वैक्सीन लगवाएं और मास्क पहनें।

युवा लोजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रणव कुमार ने कोविड उपचार में, मास्क (Mask) को बढ़ावा देकर वायरस से बचाव में अन्य लोगों की मदद करने की अपील की और कहा कि ‘ईच वन-सेव वन’ अर्थात हर व्यक्ति दूसरे व्यक्ति की रक्षा करे, हर व्यक्ति दूसरे व्यक्ति का बचाव करे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.