नई दिल्ली। सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर प्रसारित हो रही पौराणिक कथा यशोमती मैया के नंदलाला ने यशोदा (नेहा सरगम) के दृष्टिकोण से एक मां और बेटे के रिश्ते की एक खूबसूरत कहानी के साथ दर्शकों के दिलों को जीत लिया है। यशोदा की देखभाल और सुरक्षात्मक पक्ष को प्रदर्शित करने वाली कहानी ने हाल ही में तीन साल की छलांग के बाद श्बालपन अध्यायश् में प्रवेश किया, जहां दर्शक कान्हा की नटखट हरकतों को देख रहे हैं।
मैया यशोदा जो अब तक घर की चारदीवारी में कान्हा की रक्षा और देखभाल करती रही है, उसे अपने दोस्तों के साथ खेलने के लिए बाहर जाने देगी। जैसा कि मैया ने कान्हा को बाहर जाने की अनुमति दे दी है, जब सभी सो रहे होते हैं तब वह चुपके से माखन चोरी करने के लिए बाहर निकलता है। जानकी जो एक गोपी है, कृष्ण को बुलाकर माखन खिलाना चाहती है, लेकिन कृष्ण शुरू में उसे अस्वीकार करते हैं।
फिर भी बाद में अपनी इच्छा पूरी करने के लिए, कृष्ण पहली बार श्माखन चोरीश् करने के लिए उसके घर जाते हैं। कृष्ण श्माखन चोरीश् करने के लिए प्रत्येक गोपी के घर जाते हैं, लेकिन हर बार पकड़े जाने के कारण असफल हो जाते हैं। जब गोपियां शिकायत करती हैं, तो यशोदा इनकार कर देती हैं क्योंकि उन्हें लगता है कि कृष्ण एक अच्छा लड़का है जो कभी चोरी नहीं करेगा। कृष्ण हर बार अपने कृत्य को सही ठहराते हैं। कभी-कभी वह बंदरों को खिलाने के लिए या लालच का पाठ पढ़ाने के लिए या गोपियों की पिछली जीवन यात्रा के अनुसार उनकी इच्छा पूरा करने के लिए माखन चोरी करते हैं। इन सभी गोपियों ने कृष्ण को रंगे हाथ पकड़ने और यशोदा को गलत साबित करने के लिए जाल बिछाया।
देखिये यशोमती मैया के नंदलाला, प्रत्येक सोमवार से शुक्रवार रात 8रू30 बजे केवल सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर
इस सीक्वेंस पर बात करते हुए नेहा कहती हैं, यह बहुत ही दिलचस्प सीक्वेंस है। माखन भगवान कृष्ण के जीवन का एक अभिन्न अंग रहा है और इसका अनुभव करना बेहद खुशी की बात थी। यह सीक्वेंस भगवान कृष्ण की एक शरारती बच्चे के रूप में लोककथाओं के इर्द-गिर्द घूमता है, जिसे पड़ोसियों के घर से माखन चोरी करने में मज़ा आता था। हम इन कहानियों को सुनकर बड़े हुए हैं और अब कृष्ण और मैया के इर्द-गिर्द घूमने वाले शो का हिस्सा बनना वास्तविक आलौकिक अनुभव है। अनुभव को और अधिक वास्तविक बनाते हुए, नन्हे कृष्ण (तृषा सारदा) ने शूटिंग से पहले कुछ माखन चुरा लिया और खा लिया! हममें से कोई नहीं जानता था कि यह कब हुआ, लेकिन हमारे निर्देशक ने देखा कि उसके मुंह के चारों ओर मक्खन था। ऐसा लगा जैसे वह नन्हा कृष्ण था और पूरी घटना कल्पना से भी अधिक वास्तविकता के करीब महसूस हुई। ”

