भाजपा संचार तंत्र को बनाएगी और प्रभावी, कार्यशाला शुरू

 

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) संचार तंत्र को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए रविवार को पार्टी मुख्यालय में आईटी सेल से जुड़े लोगों के लिए एक दिवसीय कार्यशाला की गई है। इसमें प्रदेशभर के आईटी सेल से जुड़े लोग शामिल हुए। भाजपा आईटी सेल के प्रभारी का कहना है पार्टी हमेशा चुनावी मोड में रहती है। इसलिए पार्टी अन्य गतिविधियों के साथ संचार तंत्र को और अधिक बनाएगी।

रविवार को बलबीर रोड स्थित प्रदेश मुख्यालय में आईटी सेल की ओर से डाटा प्रबंधन एवं उपयोग कार्यशाला आयोजित की गई है। कार्यशाला में पार्टी की नीतियों को सोशल मीडिया पर और अधिक प्रभावी कैसे बनाया जाए इसको लेकर चर्चा हो रही है।
भाजपा प्रदेश आईटी सेल के प्रभारी शेखर वर्मा ने कहा कि भाजपा कैडर आधारित पार्टी है। संचार तंत्र को और अधिक कैसे प्रभावी बनाया जाए इस पर पार्टी का हमेशा फोकस रहता है। भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। भाजपा का मुकाबला अन्य विपक्षी दल नहीं कर सकता है।

उन्होंने कहा कि विपक्षी दलों की योजना का भाजपा हमेशा मुखर होकर जवाब देती है। देश और प्रदेश में अच्छा माहौल बनाने के लिए हमारे पास कैडर है। भाजपा हमेशा चुनाव मोड पर रहती है। हमारे पास विचारधारा और दिशा है। किस तरह आगे बढ़ना है,हम इस पर काम काम करते हैं। भाजपा के पास तकनीकी और नॉन तकनीकी लोग हैं। इसलिए पार्टी समय-समय पर बैठक और कार्यशाला का आयोजित कर अपने कार्यकर्ताओं को आगामी योजना के प्रति तटस्थ करती है। प्रदेश में निकाय चुनाव के साथ धामी सरकार का एक साल का कार्यकाल पूरा होने जा रहा है। इसको लेकर भी चर्चा हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.