Karnataka :  सिद्धारमैया अगले मुख्यमंत्री और डी.के. शिवकुमार उपमुख्यमंत्री होंगे

बेंगुलुरु। काफी जद्दोजहद के बाद आखिरकार कांग्रेस की ओर से निर्णय लिया गया। सिद्धारमैया कर्नाटक के अगले मुख्यमंत्री होंगे और डी.के. शिवकुमार उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे कर्नाटक सरकार के गठन के लिए आम सहमति पर पहुंचे। शपथ ग्रहण समारोह 20 मई को बेंगलुरु में होगा।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के केंद्रीय पर्यवेक्षकों को सीएलपी बैठक के लिए बेंगलुरु पहुंचने जाने को कहा गया है। इससे पहले बुधवार को कांग्रेस के कर्नाटक प्रभारी रणदीप सुरजेवाला ने कहा था कि कर्नाटक के अगले मुख्यमंत्री के बारे में आज या कल फैसला किया जाएगा और 72 घंटे के भीतर नया मंत्रीमंडल बन जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published.