कंगना ने ये कैसा बयान दिया

नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सांसद कंगना रनौत ने कहा कि उनसे मिलना है, तो आधार कार्ड लेकर आएं। यह बात उन्होंने अपने मंडी निर्वाचन क्षेत्र के लोगों से कही। इस बात ने विवाद खड़ा कर दिया है। कंगना कहती हैं कि उन्होंने ऐसा इसलिए कहा कि उनके कार्यालय में बड़ी संख्या में पर्यटकों और बाहरी लोगों के आने के कारण वह यह नियम लागू कर रही हैं। उन्होंने कहा कि वह मंडी में अपने प्रवास के दौरान एक निर्दिष्ट संवाद केंद्र में आगंतुकों से मिलने के लिए हमेशा उपलब्ध रहेंगी। साथ ही निर्वाचन क्षेत्र से संबंधित आपके काम का विवरण भी पत्र में लिखा होना चाहिए ताकि आपको असुविधा का सामना न करना पड़े। इस अजीबोगरीब बयान से राजनीतिक विवाद छिड़ गया। कांग्रेस नेता विक्रमादित्य सिंह ने कंगना रनौत पर कड़ा प्रहार किया है। सिंह ने कहा, “एक जनप्रतिनिधि के लिए अपने संसदीय क्षेत्र के लोगों से यह कहना उचित नहीं है कि अगर वे उनसे मिलना चाहते हैं तो उन्हें अपना आधार कार्ड साथ लाना होगा।” बता दें कि कंगना रनौत ने 2024 के लोकसभा चुनाव में मंडी से पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के बेटे विक्रमादित्य सिंह को हराया। सिंह कांग्रेस शासित हिमाचल प्रदेश में पीडब्ल्यूडी मंत्री हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.