चिनाब रेल पुल पर गर्व से लहराया तिरंगा: प्रधानमंत्री मोदी ने बताया देश का गौरव

नई दिल्ली ।  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने प्रतिष्ठित चिनाब रेल पुल पर तिरंगा फहराए जाने को एक ऐतिहासिक और गौरवपूर्ण क्षण बताया है। उन्होंने इसे भारत की बढ़ती इंफ्रास्ट्रक्चर क्षमताओं का प्रतीक कहा, जो सबसे चुनौतीपूर्ण भौगोलिक परिस्थितियों में भी अत्याधुनिक निर्माण कर रहा है।

प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा:

“चिनाब रेल पुल पर गर्व से लहरा रहा है तिरंगा!
यह अत्यंत गर्व की बात है। यह पुल महत्वाकांक्षा और क्रियान्वयन का अद्भुत मेल है, जो भारत की बढ़ती निर्माण क्षमताओं को दर्शाता है।”

जम्मू-कश्मीर में स्थित चिनाब रेल पुल दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे आर्च पुल है, जो देश के इंजीनियरिंग कौशल और संकल्प का जीवंत उदाहरण है। यह पुल अब न सिर्फ एक टेक्नोलॉजिकल चमत्कार है, बल्कि राष्ट्रीय एकता और आत्मनिर्भर भारत का भी प्रतीक बन चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.