भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं वरिष्ठ नेता लाल सिंह आर्य से भारतीय श्रमजीवी पत्रकार संघ के संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं वरिष्ठ पत्रकार कृष्णमोहन झा ने उन्हें इस महत्वपूर्ण दायित्व के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। इस अवसर पर डिजियाना मीडिया समूह के समूह संपादक एवं मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के कार्यकारी अध्यक्ष, वरिष्ठ पत्रकार रिजवान अहमद सिद्दीकी जी भी उपस्थित थे |
कृष्णमोहन झा ने श्री लाल सिंह जी को बधाई देते हुए कहा कि उनकी राजनीतिक यात्रा संघर्ष, जीवटता, संगठन के प्रति निष्ठा और निरंतर कर्मशीलता की प्रेरणादायी यात्रा रही है। मध्यप्रदेश सरकार में पूर्व कैबिनेट मंत्री के रूप में महत्वपूर्ण दायित्व का निर्वहन करने के बाद भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में उन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर संगठनात्मक जिम्मेदारी संभाली और अब भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के रूप में नई जिम्मेदारी प्राप्त की है।
उन्होंने कहा कि लंबे संघर्ष के बाद राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण दायित्व तक पहुँचना लाल सिंह जी की नेतृत्व क्षमता, राजनीतिक अनुभव और संगठन के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का परिचायक है।उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि वे इस नई जिम्मेदारी का भी पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे।
इस अवसर पर कृष्णमोहन झा ने कहा कि सार्वजनिक जीवन में लाल सिंह जी के साथ उनके आत्मीय एवं पुराने संबंध रहे हैं और उनके संघर्ष एवं राजनीतिक यात्रा को उन्होंने निकट से देखा है। उन्होंने कहा कि लाल सिंह जी का आगे बढ़ना उन सभी लोगों के लिए प्रेरणादायी है, जो कठिन परिस्थितियों में भी अपने लक्ष्य के प्रति निरंतर संघर्ष करते हैं।
कृष्णमोहन झा ने कहा कि मीडिया का दायित्व केवल समाचार पहुंचाना नहीं, बल्कि समाज और सत्ता के बीच सार्थक संवाद का माध्यम बनना भी है। इसी उद्देश्य के साथ वे पत्रकारिता और मीडिया के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार एवं डिजियाना मीडिया समूह के समूह संपादक रिजवान अहमद सिद्दीकी ने भी लाल सिंह जी को भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष का दायित्व मिलने पर बधाई देते हुए उनके सफल एवं यशस्वी कार्यकाल की शुभकामनाएँ दीं।
कृष्णमोहन झा ने कहा कि लाल सिंह जी ने अपने सार्वजनिक जीवन में जिस जीवटता और प्रतिबद्धता के साथ कठिन परिस्थितियों का सामना करते हुए निरंतर आगे बढ़ने का प्रयास किया है, वह निश्चित रूप से प्रेरणादायी है। ईश्वर से मेरी यही कामना है कि वे इसी ऊर्जा, निष्ठा और समर्पण के साथ आगे बढ़ते रहें तथा संगठन और समाज की सेवा में नए कीर्तिमान स्थापित करें।
उन्होंने लाल सिंह आर्य के उज्ज्वल एवं यशस्वी भविष्य की कामना करते हुए कहा कि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के रूप में उनकी नई भूमिका संगठन को और अधिक मजबूती प्रदान करेगी। लाल सिंह आर्य ने आत्मीय शुभकामनाओं के लिए कृष्णमोहन झा एवं रिजवान अहमद सिद्दीकी जी के प्रति आभार व्यक्त किया।

