CGHS कर्मचारी संघ की मेरठ में बैठक, लंबित कर्मचारी मुद्दों पर कई अहम फैसले

मेरठ। अखिल भारतीय सी.जी.एच.एस. कर्मचारी संघ (AICGHSEA) की केंद्रीय कार्यकारिणी (CWC) की दो दिवसीय बैठक के दूसरे दिन राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वप्निल शिंदे की अध्यक्षता और राष्ट्रीय महासचिव शशिकान्त शर्मा की अगुवाई में अपर निदेशक, CGHS मेरठ डॉ. मनीषा मित्तल के साथ आधिकारिक बैठक हुई। सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक चली बैठक में मेरठ शाखा से जुड़े विभिन्न लंबित मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक में मेरठ शाखा के अध्यक्ष नीरज पाल सिंह, महासचिव सचिन तोमर सहित राष्ट्रीय एवं CWC के अन्य पदाधिकारियों ने भाग लिया। संघ के अनुसार, बैठक में लंबे समय से लंबित कई कर्मचारी एवं संगठनात्मक मामलों पर निर्णय लिए गए।

इन मुद्दों पर हुए फैसले

बैठक में लिए गए प्रमुख निर्णयों के अनुसार—

  • वरिष्ठ फार्मासिस्ट एवं मेरठ शाखा अध्यक्ष नीरज पाल सिंह का स्थानांतरण 15 दिनों के भीतर अपर निदेशक कार्यालय में किया जाएगा।
  • मेरठ शाखा महासचिव सचिन तोमर का वेतन जारी करने तथा उन्हें अपर निदेशक कार्यालय में पदस्थापित करने का निर्णय लिया गया।
  • तरुण कुमार, JHAA का स्थानांतरण पहले ही मकरखेड़ा किया जा चुका है।
  • कर्मचारियों की Service Confirmation/Probation की प्रक्रिया आगामी माह के अंत तक पूरी की जाएगी।
  • विभिन्न CGHS डिस्पेंसरियों का निरीक्षण कर वहां एयर कंडीशनर (AC) उपलब्ध कराने की कार्रवाई की जाएगी।
  • सिविल लाइंस डिस्पेंसरी में फार्मासिस्ट की एक अतिरिक्त पोस्ट उपलब्ध कराई जाएगी।
  • कर्मचारियों से संबंधित कार्यालय आदेश जारी होने पर इसकी सूचना AICGHSEA मेरठ शाखा को दी जाएगी।

संघ के मुताबिक, बैठक में लिए गए निर्णयों को Minutes of Meeting में दर्ज किया गया और अपर निदेशक, CGHS मेरठ डॉ. मनीषा मित्तल की ओर से जारी किया गया।

अन्य शहरों के मामलों पर भी संगठन की नजर

राष्ट्रीय महासचिव शशिकान्त शर्मा ने कहा कि संगठन संघ की मान्यता, पदाधिकारियों के संगठनात्मक दायित्वों और कर्मचारी हितों से जुड़े मामलों को नियमों के अनुरूप उठाता रहेगा। उन्होंने शिलॉन्ग और अहमदाबाद में संघ पदाधिकारियों की पोस्टिंग से जुड़े मामलों का भी उल्लेख किया।

उन्होंने कहा कि AICGHSEA का उद्देश्य प्रशासन से टकराव नहीं, बल्कि नियमों के अनुरूप कर्मचारी हितों और संघ पदाधिकारियों के संगठनात्मक दायित्वों का संरक्षण सुनिश्चित करना है।

बैठक के बाद CWC की आंतरिक बैठक में संगठन के अन्य लंबित विषयों और आगामी कार्ययोजना पर भी चर्चा की गई। संघ के राष्ट्रीय नेतृत्व ने मेरठ शाखा के पदाधिकारियों और CWC सदस्यों के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published.