
गाजियाबाद। भारत की पहली निजी स्वामित्व वाली स्मार्ट सिटी, वेव सिटी ने वेरिडिया हाइट्स के लॉन्च की घोषणा की। यह एक प्रीमियम रिहाइशी डैवलपमेंट है जिसे आलीशान, कम जनसंख्या घनत्व वाले लग्जरी रहन-सहन में एक नया मानक स्थापित करने के लिए डिजाइन किया गया है। 6.5 एकड़ में फैले वेरिडिया हाइट्स में 476 घरों के साथ पांच टावर हैं, जिनमें विशाल 3 व 4 बीएचके अपार्टमेंटों के साथ प्रीमियम 5 बीएचके पेंटहाउस व डुप्लेक्स भी हैं, जिन्हें विचारशील खरीदारों की विकसित होती आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए ध्यान से सोच-समझकर डिज़ाइन किया गया है।
सेक्टर 1, ओकवुड एन्क्लेव स्थित वेरिडिया हाइट्स, एनएच-24 (दिल्ली-मेरठ ऐक्सप्रेसवे) के किनारे बसी विख्यात टाउनशिप, वेव सिटी के अंदर एक प्राइम लोकेशन पर है। इसकी विशिष्ट स्थिति और दिल्ली एनसीआर के प्रमुख स्थलों से आसान कनेक्टिविटी की वजह से यहां के निवासी प्रमुख कारोबारी इलाकों, शैक्षिक संस्थानों, स्वास्थ्य सुविधाओं, बाजारों और अन्य शहरी सुविधाओं तक आसानी से पहुंच सकते हैं, साथ ही उन्हें सुनियोजित टाउनशिप का लाभ भी मिलता है।
इस प्रोजेक्ट की खासियत इसकी कम घनत्व वाली योजना और विस्तृत खुली जगहें हैं। 81% खुली जगहों, जमीनी स्तर पर वाहनों की शून्य आवाजाही और प्रति एकड़ 75 से कम परिवारों के साथ, निवासी सुरक्षित, भीड़भाड़ रहित एवं शांत परिवेश का आनंद ले सकते हैं। प्रोजेक्ट का शानदार बाहरी हिस्सा और क्लबहाउस का इंटीरियर, जिसे अंतर्राष्ट्रीय डिज़ाइन फर्म अल्ट्राकॉन्फिडेंटियल ने बनाया है, रिहाइश के अनुभव में आधुनिक वैश्विक लुक लेकर आए हैं।
इस लॉन्च पर वेव सिटी के सीओओ सी.जे.सिंह ने कहा कि वेरिडिया हाइट्स, वेव सिटी के प्राइवेसी, खुलेपन और वैल-बीइंग से परिभाषित किए गए लग्जरी रहन सहन के विजन को दर्शाता है। 81% खुले स्थान, सुनियोजित आवास, टाउनशिप के भीतर एक प्राइम लोकेशन और उम्दा जीवनशैली हेतु अनके सुविधाओं के साथ, यह डैवलपमेंट आराम, मनोरंजन और समुदाय के बीच एक बेहतरीन संतुलन कायम करता है। हर डिटेल एक खास रिहाइशी अनुभव रचने की हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है, ऐसा अनुभव जो आधुनिक व जागरुक खरीददारों की आकांक्षाओं से मेल खाता हो।
