आधार हाउसिंग फाइनेंस ने कोविड वॉरियर्स गृह लोन लॉन्‍च किया

नई दिल्ली। आधार हाउसिंग फाइनेंस ने आज कोविड वॉरियर्स गृह लोन्‍स के लॉन्‍च की घोषणा की। यह एक होम लोन योजना है, जो कोविड-19 महामारी के खिलाफ देश की लड़ाई में सबसे आगे रहकर मोर्चा संभालने वाले लोगों की होम लोन आवश्यकताओं को पूरा करेगी। कम ब्याज दर, एक वर्ष के लिए पूरक स्वास्थ्य बीमा, इस योजना की कुछ विशेषताएं हैं। कोविड के खिलाफ लड़ाई में अग्रिम पंक्ति के कर्मचारी अब आधार हाउसिंग फाइनेंस के कोविड वॉरियर्स होम लोन के साथ घर खरीद सकते हैं, घर का निर्माण करा सकते हैं, उसे रिनोवेट कराने के लिए या संपत्ति पर लोन ले सकते हैं।
आधार हाउसिंग फाइनेंस के एमडी और सीईओ, श्री देव शंकर त्रिपाठी, ‘कोविड वॉरियर्स गृह लोन्‍स’ के बारे में विस्तार से बताते हुए कहते हैं, “कोविड वॉरियर्स गृह लोन्‍स, कोविड के‍ खिलाफ लड़ रहे इन अग्रिम पंक्ति के कार्यकर्ताओं को खुद अपने घर को सुरिक्षत बनाने मदद करने के लिए आधार हाउसिंग फाइनेंस ने पूरी ताकत लगाई है। कोविड-19 महामारी ने आजीविका और आय पर गहरा प्रभाव डाला है। इस उत्पाद के जरिये हम एक वित्तीय सहारा प्रदान करने का इरादा रखते हैं, जो उन्हें अपने सपनों का घर बनाने में सक्षम बनाएगा।”

आधार हाउसिंग फाइनेंस के मुख्य व्‍यावसाय अधिकारी श्री ऋषि आनंद बात को आगे बढ़ाते हुए कहते हैं, “इस तरह के मुश्किल वक्त में हम अक्सर सबसे आगे रहने वालों का ख्याल रखने में विफल हो जाते हैं। हालांकि हमारी टीम सुरक्षात्मक वस्तुओं और सैनिटाइजिंग उपकरणों की आपूर्ति में मदद कर रही है। लेकिन हमने इससे एक कदम आगे बढ़ते हुए उन्हें वित्तीय मदद देने के बारे में विचार किया है। ’कोविड वॉरियर्स गृह लोन्‍स’ के साथ देश के अग्रिम पंक्ति में कार्य कर रहे कार्यकर्ता कम ब्याज दर पर बेहतर घर की सोच सकते हैं। इस उत्पाद में एक पूरक स्वास्थ्य बीमा भी है, जो कोविड से जुड़े खर्चों सहित उनकी चिकित्सकीय आपात स्थितियों का ध्यान रखने में मदद करता है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published.