अभिलाषा और अजय मिले अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह मस्त से, दिया धन्यवाद

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के भदोही सांसद और किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह मस्त के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं का उत्साह बढता जा रहा है। किसान मोर्चा के युवा किसान समिति के नवनियुक्ति राष्ट्रीय सचिव अभिलाषा पांडेय और अजय बंसल ने सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त के सरकारी आवास पर जाकर उनका धन्यवाद किया। इस दौरान सांसद श्री मस्त ने दोनों पदाधिकारियों को किसान मोर्चा और देश के किसानों के हित में काम करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि देश के युवा जब किसानों की सुध लेंगे, उनकी बात करने लगेंगे तो हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना सच होगा। देश का हर किसान खुशहाल हो जाएगा।
इस दौरान राष्ट्रीय सचिव अभिलाषा पांडेय और अजय बंसल ने भाजपा किसान मोर्चा के महामंत्री व कोषाध्यक्ष सुधीर त्यागी का भी अभिनंदन किया। उसके बाद युवा किसान समिति के संयोजक शक्ति सिंह से मिलकर उनका आभार प्रकट किया। शक्ति सिंह ने दोनों सचिवों को पार्टी की रणनीति और कार्ययोजना के बारे में बताया। साथ ही देश के किसानों की बेहतरी के लिए काम करने को कहा। युवा किसान समिति पूरे भारत में युवा किसानों को जोडने की मुहिम को प्रारंभ कर अधिक से अधिक युवा किसानों को कृषि क्षेत्र के विकास के लिए अपना महत्वपूर्ण योगदान देने के लिए आमंत्रित करेगी। युवाओं को हर हाल में प्राथमिकता के आधार पर अपने साथ जोडना। युवा किसान भारत की जनसंख्या का बहुत बडा हिस्सा हैं, उनकी तरक्की हुई भारत की तरक्की है। युवा किसानों को हर तरह से सशक्त बनाना होगा। तभी हमारा देश सशक्त होगा। युवा किसानों को कृषि के आधुनिकतम जानकारी और तकनीक से अवगत कराना। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने युवाओं और किसानों के लिए जो योजनाएं लागू की है, उससे इनको अवगत कराना। इसके लिए जागरूकता अभियान और युवा किसान संपर्क अभियान चलाया जाएगा।  राष्ट्रीय युवा किसान समिति की टीम टोली के रूप में गांव-गांव जाएगी। भारतीय संस्कृति को ध्यान में रखते हुए युवा-युवतियों से किसान संवाद करेगी। साथ ही कृषि के क्षेत्र में आ रही आंतरिक समस्याओं को दूर कराने का प्रयास किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published.