वायु प्रदुषण गिराता है बच्चों का आईक्यू लेवल

नई दिल्ली। एक नए अध्यन से वायु प्रदुषण के गंभीर परिणामों के बारे में चौकाने वाली जानकारियां प्राप्त हुई हैं| इससे प्रदुषण और जन्म से होनेवाले विकारों में सम्बन्ध की जानकारी मिली है| जर्नल ऑफ़ पीडियाट्रिक्स 2017 में प्रकाशित अध्यन के अनुसार गर्भ धारण से पूर्व या गर्भ धारण के एक माह के अंदर वायु प्रदुषण के संपर्क में आने से महिलाओं के गर्भ पर गंभीर प्रभाव पड़ते हैं जिससे जन्म लेने वाले बच्चे में विकारों की सम्भावना, जैसे – असामान्य ह्रदय, होंठों में समस्या आदि, के होने का खतरा रहता है|
शोधकर्ताओं ने माता के निवास स्थान के भौगोलिक स्थिति के अनुसार नजदीकी मॉनिटरिंग केंद्र के आधार पर प्रदुषण से संपर्क की गणना करी| जन्म की असमानताओं और माताओं के प्रदुषण कणों से संपर्क पर अध्यन करने से शोधकर्ताओं को निष्कर्ष निकलने में सहायता प्राप्त हुई| स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार प्रदुषण के उच्च स्तर अब एक वास्तविकता है| नयी और चौकाने वाली बात यह है की बढे हुए प्रदुषण स्तर का जन्म के समय होने वाले विकारों से सम्बन्ध है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.