जन सुराज से भाजपा नेताओं तक पहुंचीं अक्षरा सिंह, राज्यपाल कोटे से MLC बनने की भी चर्चा

 

पटना। भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह का राजनीतिक सफर अब एक नए मोड़ पर नजर आ रहा है। जन सुराज के साथ अपनी सियासी पारी की शुरुआत करने वाली अक्षरा सिंह अब भाजपा के नेताओं से मुलाकात कर रही हैं। उनकी इन राजनीतिक मुलाकातों ने बिहार के सियासी गलियारों में नई चर्चाओं को जन्म दे दिया है।

अब सबकी नजर इस बात पर है कि भाजपा नेताओं के साथ अक्षरा सिंह की ये मुलाकातें उन्हें राजनीति में कोई नया मुकाम दिलाती हैं या फिर ये केवल शिष्टाचार मुलाकातों तक ही सीमित रह जाती हैं।

इधर, राजनीतिक गलियारों में एक और चर्चा जोर पकड़ रही है। कहा जा रहा है कि आगामी दिनों में राज्यपाल कोटे से होने वाले विधान परिषद (MLC) के मनोनयन में अक्षरा सिंह के नाम पर भी विचार किया जा सकता है। हालांकि, इस संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

फिलहाल, अक्षरा सिंह की बदलती राजनीतिक सक्रियता और भाजपा नेताओं के साथ उनकी मुलाकातों ने बिहार की राजनीति में उनके अगले कदम को लेकर उत्सुकता बढ़ा दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.