अशोक जैन कर रहे हैं गरीबों की मदद

नई दिल्ली। कांग्रेसी नेता व पूर्व विधायक श्री अशोक जैन ने कोरोना वायरस की रोकथाम के मद्देनजर किए गए लॉकडाउन के दौरान अनाज के एक-एक दाने को मोहताज लोगों की मदद करने का बीड़ा उठाया। उन्होंने पुरानी दिल्ली स्थित चूड़ीवाला और कटरा गोकुल शाह मै जरूरतमंद लोगों को आटा, दाल, चीनी, तेल, चाय पत्ती और अन्य खाद्य सामग्री दी। इस कार्य में उनका साथ पूर्ण भगत, अंकित, संभव सैनी, सुनील कनौजिया, संजय कनौजिया, विजेंद्र धानक, मनोज आदि ने भी दिया। इस मौके पर श्री अशोक जैन ने जरूरतमंद लोगों से अपील की कि कोई भी दिक्कत होने पर वह तत्काल उनको बताएं। वह उनकी हर संभव मदद करेंगे।
श्री अशोक जैन ने बताया कि पिछले दिनों कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पार्टी के तमाम नेताओं और कार्यकर्ताओं से आग्रह किया था कि वे इस संकट की घड़ी में गरीब एवं जरूरतमंद लोगों की हर संभव मदद करें। वह ऐसे लोगों के बारे में मालूम करके उन तक खाद्य सामग्री एवं अन्य मदद पहुंचाएं। इसी कड़ी में कांग्रेसी नेता गरीब एवं जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए दिन-रात जुटे हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.