अशोक लेलैंड ने किया आइसीवी एक्स्पो का आयोजन

Ashok Leland

नई दिल्ली। अशोक लेलैंड ने आज दिल्ली में अपने आइसीवी एक्स्पो में भविष्य के लिए तैयार उत्पादों की अपनी श्रृंखला का प्रदर्शन किया। आइसीवी उत्पाद श्रृंखला अपनी आइईजीआर टेक्नोलाॅजी एवं अशोक लेलैंड के हलचल मचाने वाले डिजिटल समाधानों के साथ इस एक्स्पो का मुख्य फोकस थी। अशोक लेलैंड हिंदुजा ग्रुप का प्रमुख ब्रांड, और भारत में एक सबसे बड़ी व्यावसायिक वाहन बनाने वाली कंपनी है। आइसीवी एक्स्पो का उद्घाटन करते हुये श्री अनुज कठूरिया, प्रेसिडेंट-ग्लोबल ट्रक्स, अशोक लेलैंड ने कहा, ‘‘अशोक लेलैंड ने लंबा सफर तय किया है और आज यह सिर्फ वाहन नहीं बनाता है बल्कि एक संपूर्ण समाधान प्रदाता है। हमारे ग्राहक सिर्फ एक ट्रक खरीदने के लिए हमारे पास नहीं आते। वे अपने बिजनेस के लिए सर्वाधिक समाधान खोजने के लिए हमारे ब्रांड के पास आते हैं। हम अपने ग्राहकों से उनकी जरूरतों के बारे में पूछते हैं और फिर समाधानों को विकसित करते हैं और उनकी जरूरतों के अनुसार उन्हें कस्टमाइज करते हैं। इसे हमारे हाल में लाॅन्च डिजिटल बाजार समाधानों का सहयोग मिला है जिसने काफी हलचल मचाई है। इससे हमें उत्पाद के पूरे जीवनचक्र में हमारे ग्राहकों की मदद करने की क्षमता एवं धार मिली है। हमारे ब्रांड सिद्धांत ‘आपकी जीत, हमारी जीत‘ में सुदृढ़ विश्वास के साथ, हमारे प्रयास हमेशा ग्राहकों की जिंदगी को आसान और उनके बिजनेस को अधिक मुनाफे वाला बनाते हैं। इस एक्स्पो में हमारे ग्राहकों के लिए इस प्रयास को दर्शाया जायेगा और वे अपने बिजनेस में हमारे द्वारा जोड़े जाने वाली वैल्यू को अवश्य देखेंगे।‘‘
‘‘विगत 5 वर्षों से, अशोक लेलैंड ने आइसीवी वर्ग में अपनी बाजार हिस्सेदारी बढ़ाने के लिए कई उल्लेखनीय प्रयास किये हैं। यह प्रयास अब फलीभूत हो रहे हैं। हमने 5 साल पहले की 6 फीसदी की अपनी बाजार हिस्सेदारी को अब 22 प्रतिशत तक पहुंचा लिया है। यह विकास ई-काॅमेट, बाॅस, और हमारे नवीनतम संकलन गुरू जैसे उत्पादों से अभिप्रेरित है। यह सभी उत्पाद ग्राहकों को शानदार मूल्य प्रदान कर रहे हैं। इस साल हमने अपनी पेशकश को और विस्तारित किया और ग्राहकों को पूर्ण निर्मित पेशकशों के साथ कस्टमाइज्ड समाधान प्रदान किये।‘‘

Leave a Reply

Your email address will not be published.