Bhojpuri Song : अक्षरा सिंह का नया होली धमाका ”जीजा जी दूर से गोड़ लागी”

दीप्ति अंगरीश

होली और भोजपुरी गानों का एक गहरा कनेक्शन है। ये दोनों ही चाजें एक-दूसरे के बिना अधूरी सी लगती हैं। इसीलिए होली आने से पहले ही मार्केट में भोजपुरी गानों की बाढ़ सी आ जाती है। वैसे एक बात तो है भोजपुरी गानों के बिना होली के त्योहार में रौनक सी नहीं लगती है। आपका त्योहार फीका ना हो, इसलिए वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी और सुपरस्टार अक्षरा सिंह का एक धमाकेदार होली सॉंग लेकर आये हैं। जिसमें उड़ेगा गुलाल, मचेगा धमाल जब होगा सुपरस्टार अक्षरा सिंह का क़माल। इस गाने के बोल हैं ”जीजा जी दूर से गोड़ लागी।”
गाने को अक्षरा सिंह ने अपनी मधुर और सुरीली आवाज में गया है। वही इसमें अक्षरा सिंह और अभिनेता विशाल सिंह ने साथ परफॉर्म भी किया है। इस गाने को निर्माता रत्नाकर ने अपनी म्यूजिक कंपनी वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल से जारी किया हैं।

गाने में अक्षरा सिंह अपने जीजा से होली के पावन त्योहार में मस्ती मजाक करती हुई नजर आ रही है और कहती है कि छुए देम त मोहे तू लगावे के नु चहबा…जानातानि जीजा कंट्रोल में ना रहबा…तू धर्मेंदर हम अनामिका, जीजा तोहे रंग लागी तीखा तीखा, हे दादा…डाली के रंगवा ऊहिं रे अंगवा, मनवा करबा थोर… तोहरा मन में बाटे चोर… त धड़के जियरा मोर, लागी दूरे से हम गोड़…रहे न दीं…।

”जीजा जी दूर से गोड़ लागी” गाने में अक्षरा सिंह का चर परिचित अंदाज देखने को मिल रहा है जिसमें वे होली का मजा लेते हुए नजर आ रही हैं। इस गाने ने होली अपने से पहले ही होली के रंगों में सराबोर होने को मजबूर कर दिया है। अक्षरा सिंह के ”जीजा जी दूर से गोड़ लागी” को वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी के द्वारा प्रजेंट किया गया है। वहीं इस गाने का निर्माण निर्माता रत्नाकर कुमार ने किया है। इसके लिरिक्स अजय बच्चन ने लिखे हैं। इसका म्यूजिक रोशन सिंह ने तैयार किया है। इसका निर्देशन एवं कोरियोग्राफी एमके गुप्ता जॉय ने की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.