नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) ने नौ उम्मीदवारों की चौथी सूची जारी कर दी है। इस सूची में दिल्ली कैंट से भुवन तंवर, बवाना से रवीन्द्र कुमार, ग्रैटर कैलाश से शिखा राय के नाम शामिल है। भाजपा ने दो सीट अपने सहयोगी दलों को देने का फैसला किया है।
गुरुवार को भाजपा मुख्यालय से जारी सूची में बवाना से रवीन्द्र कुमार, वजीरपुर से पूनम शर्मा, दिल्ली कैंट से भुवन तंवर, संगम विहार से चंदन कुमार चौधरी, ग्रैटर कैलाश से शिखा राय, त्रिलोकपुरी से रविकांत उज्जैन, शाहदरा से संजय गोयल, बाबरपुर अनिल वशिष्ठ और गोकलपुर प्रवीण निमेष के नाम शामिल हैं। 17 जनवरी को नामांकन की अंतिम तारीख है।
भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति ने दिल्ली में होने वाले विधानसभा चुनाव 2025 के लिए अपनी चतुर्थ सूची में निम्नलिखित नामों पर अपनी स्वीकृति प्रदान की है।
आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।#आ_रही_है_भाजपा pic.twitter.com/A0TOk0mp4K
— BJP Delhi (@BJP4Delhi) January 16, 2025
उल्लेखनीय है कि दिल्ली के 70 विधानसभा सीटों के लिए पांच फरवरी को मतदान होना है। आठ फरवरी को नतीजे आएंगे। 2020 में आम आदमी पार्टी ने 62 सीट पर जीत हासिल की थी। 8 सीट पर भाजपा ने जीत हासिल की थी।