आधुनिक तकनीकी नवाचारों से भारतीय कृषि को सशक्त बनाने पर CAPA की राष्ट्रीय संगोष्ठी एवं पुरस्कार समारोह संपन्न

 

नई दिल्ली। काउंसिल फॉर एकेडमिक एंड परफॉर्मेंस अप्रेज़ल (CAPA) द्वारा नई दिल्ली के कांस्टीट्यूशन क्लब में भारतीय किसानों की सेवा में आधुनिक तकनीकी नवाचारों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आयोजित राष्ट्रीय संगोष्ठी सह पुरस्कार समारोह – 2026 का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में दिल्ली प्रदेश के वरिष्ठ नेता एवं पूर्वी दिल्ली नगर निगम (EDMC) के पूर्व महापौर बिपिन बिहारी सिंह उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में कृषि, शिक्षा, शोध, विज्ञान और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े अनेक गणमान्य व्यक्तियों, विशेषज्ञों, वक्ताओं, शोधकर्ताओं तथा प्रतिभागियों ने भाग लिया। सभागार दर्शकों से भरा रहा और विभिन्न वक्ताओं के विचारों का उपस्थित लोगों ने तालियों के साथ उत्साहपूर्वक स्वागत किया।
संगोष्ठी में डॉ. सुरेंद्र पाठक, डॉ. ओ. पी. झा, डॉ. संजय लाभ, डॉ. अमित कुमार, सीएस अनंत झा, आचार्य शुभेश शर्मन, इस्कॉन बेंगलुरू ग्रुप के प्रभु हरिनाम दास एवं डी ज्वेल्स के प्रवीण शर्मा सहित अन्य वक्ताओं ने विषय पर अपने विचार साझा किए। वक्ताओं ने आधुनिक तकनीकी नवाचारों की उपयोगिता, कृषि क्षेत्र में उनके संभावित योगदान तथा किसानों तक ज्ञान और तकनीक पहुँचाने के महत्व पर अपने विचार प्रस्तुत किए।
कार्यक्रम में CAPA के संस्थापक अरविंद वत्स, सह-संस्थापक निर्मला वत्स, अध्यक्ष प्रो. (इंजीनियर) अनिल मिश्रा, उपाध्यक्ष सुधीर कुमार, ट्रस्टी शेषांक वत्स, सलाहकार सोनम ठाकुर तथा अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित रहे। सभी ने संगोष्ठी के उद्देश्य और ज्ञान, नवाचार तथा उत्कृष्ट योगदान को प्रोत्साहित करने के महत्व पर अपने विचार रखे।
समारोह का एक प्रमुख आकर्षण CAPA पुरस्कार वितरण रहा। विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले पुरस्कार प्राप्तकर्ताओं को प्रमाणपत्र एवं स्मृति-चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस सम्मान समारोह के माध्यम से उत्कृष्ट कार्यों को पहचान देने और अन्य प्रतिभाओं को प्रेरित करने का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम में वक्ताओं के विचारों और पुरस्कार प्राप्तकर्ताओं के सम्मान के दौरान उपस्थित दर्शकों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली। तालियों की गड़गड़ाहट ने समारोह के उत्साहपूर्ण वातावरण को और भी गरिमामय बनाया।
CAPA का यह आयोजन आधुनिक तकनीकी नवाचारों, शैक्षणिक एवं वैज्ञानिक योगदान तथा कृषि क्षेत्र की प्रगति से जुड़े विषयों पर संवाद और विचार-विनिमय को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल रहा।
कार्यक्रम में सुयश मिश्रा द्वारा गिटार पर बजाए भजन, अच्युतम केशवम, कृष्ण दामोदरम, जानकी वल्लभम… ने सब का मन मोह लिया। कार्यक्रम का समापन उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ। कार्यक्रम का समापन करते हुए अरविंद वत्स ने सभी गणमान्यों को धन्यवाद व्यापित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published.