ईवा इंडिया 2017 का शुभारम्भ

नई दिल्ली| खूबसूरती को साबित करने के लिए ही भारत में पहली बार डी.एल.के. पब्लिकेशन द्वारा प्रकाशित मिस ईवा इंडिया 2017 का आयोजन किया जा रहा है, जिसमे पूरे भारत की खूबसूरत लडकियां भाग ले रही है| आज हर लड़की फैशन की दुनिया से जुड़ना चाहती है जिसके लिए ईवा का यह मंच सबसे उत्तम है जहा से कोई भी खूबसूरत लड़की अपने सुनहरे भविष्य की शुरुआत कर सकती है| यह प्रतियोगिता भारत के कई बड़े शहरों में आयोजित किया जाएगा| इस प्रतियोगिता में विभिन्न प्रतिष्ठित खिताब शामिल हैं जैसे मिस ब्यूटीफुल स्माइल, मिस ब्यूटीफुल बॉडी, मिसट्यूरिज्म, मिस कंगेनियल इत्यादि। इस प्रतियोगिता की शुरुआत सबसे पहले उत्तर प्रदेश ऑडीशन के ज़रिए की गयी |जिसमे मिस ईवा उत्तर प्रदेश 2017 चुनी गयी |जिसमे रिमली लोहान (मिस ईवा उत्तर प्रदेश ), दुसरे स्थान पर रही सिमरन कौर एवं तीसरे स्थान पर रही यशी शंखधर | तीनो ही विजेताओं को मुकुट पहना कर सम्मानित किया गया और भविष्य के लिए सुभकामनाएँ दी गयी | डायरेक्टर रजनी कालरा कहती हैं कि“यह सिर्फ सौंदर्य प्रतियोगिता ही नहीं है बल्कि यह आज की लड़कियों की शशक्ताता की तरफ बढ़ाया गया एक ऐसा कदम है जो उन्हें अपने कंफर्ट ज़ोन से बाहर आकर दुनिया को अपनी काबिलयत दिखाने का एक मौका देगा साथ ही अपनी एक पहचान बनाने में मदद करेगा। मैं उन सभी खूबसरत लड़कियों को शुभकमनाएं देती हूं जो इस प्रतियोगिता में भाग ले रही है |
इस प्रतियोगित में जाने माने फैशन कोरियोग्राफर अनूप बनर्जी,नामी फैशन डिज़ाइनर रोज़ी आल्हुवालिया,मंजू पाहवा,(डायरेक्टर कंट्री विला डेकोर),वंदना गुप्ता (टैरो कार्ड रीडर),हेमंत मेहता जी एम रेडिसन ब्लू कौशाम्बी, कुलजीत बेदी सबरवाल एक्टर, कस्तूरी मॉडल एवं एक्टर पैनल में थे |18 लडकियों को मात देते हुए तीन खुबसूरत लास्कियों ने अपनी पहचान बनायीं है |

Leave a Reply

Your email address will not be published.