नई दिल्ली। मित्रता दिवस सैकड़ों लोगों ने जानवरों से मित्रता की। PETA इंडिया – पशु अधिकार संगठन ने 5 अगस्त, रविवार को गार्डन्सगैलेरिया मॉल, नौएडा में YESWEDO एंटरटेनमेंट एंड एनिमल शेल्टर नोएडा के साथ मिलकर एक महान मित्रता दिवस ईवेंट – पशुओं या जानवरों के साथ मित्रता – का आयोजन किया।
कार्यक्रम PETA इंडिया और एनिमल शेल्टरके गणमान्य व्यक्तियों द्वारा एक संवादात्मक बातचीत सत्र के साथ शुरू हुआ। दर्शकों के साथ जागरूकता सत्र और बातचीत से जानवरों के शोषण और आवश्यक डेकेयर से संबंधित आवश्यक जानकारी प्रकट हुईं।पशु प्रयोग, पशु मनोरंजन, दुर्व्यवहार और हिंसा सहित विभिन्न पशु क्रूरता मुद्दों पर प्रकाश डाला गया।प्रत्येक वर्ष, हज़ारों जानवरों को लैब या सड़कों पर हर दूसरे दिन हानि पहुँचाई जाती है। बड़े पैमाने पर एकत्रित हुए दर्शकों ने जानवरों की क्रूरता की इतनी बड़ी संख्या पर घृणा, करुणा और सहानुभूति के चेहरे के भाव दिखाए। जानवरों का शिकार किया जाता है, उन्हें विकलांग बनाया जाता है और मनोरंजन और वैज्ञानिक प्रयोगों के लिए छोटे या गंदे पिंजरे में डाल दिया जाता है। उनकी खाल या त्वचा को निकालने और उनसे महंगे कपड़े और कोट बनाने के लिए उन्हें ज़हर दिया जाता है या मार दिया जाता है।
जानवरों के साथ होने वाले बर्ताव के बारे में मेहमानों और प्रतिभागियों ने अपने तरीके से बताया। एक बढ़िया कलाकार और पेंटर शोभित शर्मा ने 15 मिनट में बनाई गई एक कुत्ते की अपनी लाइव पेंटिंग में अपनी निपुणता दिखाई, जिसकी बाद में दान के लिए नीलामी की गई थी। इसके बाद रॉक बैंड द्वारा प्रदर्शन के साथ एकल या सोलो गीत आर नृत्य प्रदर्शन भी हुए जिसने सभी का मन मोह लिया।शो के एंकर, डीजे कैसे इंडिया ने माहौल को उत्साहजनक ऊर्जा से भर दिया, जिसके कारण कोई भी खुद को नाचने से नहीं रोक पाया। मेघना शर्मा, जुंबा ट्रेनर ने सबको डीजे कैसे इंडिया की ताल पर खूब नचाया।