सरकार को आयातित वस्तुएं पर नजर रखने की जरूरत : डॉ रंजीत कुमार

नई दिल्ली। इंटीग्रेटेड चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ रंजीत कुमार ने कहा कि आज आयातित वस्तुएं पर खास नजर रखने की जरूरत है। सरकार ने इसके लिए पहल भी की है। जिसमें चीन से आने वाले घटिया वस्तुओं पर खास नजर है। सरकार अब चीन से आत्मनिर्भरता खत्म करने के लिए जो कदम उठाए हैं उसे जितनी जल्दी हो सके कार्यान्वित किया जाना चाहिए।

रंजीत कुमार ने कहा कि सरकार ने उद्योगों से सुझाव भी मांगें है निश्चिततौर पर इसका अब दूरगामी प्रभाव पड़ेगा। और देश चीन से आयातित वस्तुओँ पर निर्भर नहीं रहेगा। देश में ही कई ऐसे वस्तुएं बनाई जाती हैं जो चीन के उत्पाद से काफी गुणवत्ता पूर्ण होती है। केवल उसकी मार्केटिंग की जरूरत है जिसकी कमी है। देश में कुटीर और एमएसएमई में कई ऐसे वस्तुओं का निर्माण होता है जिसे बाजार नहीं मिल पाता है जिसकी अब बाजार उपलब्ध कराने की जरूरत है। जिसके लिए रणनीति तय करनी होगी।

आईसीसीआई के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने कहा कि देश में आयातित वस्तुओं में 14 फीसदी चीन से आता है। जिसमें कई घरेलू और रोजमर्रा के सामान हैं जो केवल मार्केटिंग की वजह से देश में अपनी पकड़ बना ली है जिसे अब यहां से बाहर करना होगा। इसमें सरकार की भूमिका तो अहम है ही खासतौर पर उद्योगपतियों को भी अब चीन से वस्तुओं के आयात पर रोक लगानी होगी तभी हम आत्मनिर्भर की ओर बढ़ेंगे। इसके लिए कड़े और अहम निर्णय लेने की जरूरत है जिसके लिए सभी को तैयार रहने की जरूरत है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published.