हेलो पर #HindiDiwas के साथ मनाएं हिंदी दिवस

नई दिल्ली/ टीम डिजिटल। 14 सितम्बर 2019 को 71 वें हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में भारत के अग्रणी सोशल मीडिया प्लेटफाॅर्म हेलो ने हिंदी की खूबसूरती और समृद्ध इतिहास का जश्न मनाने की योजना बनाई है, जो देश में सबसे ज़्यादा उपयोग की जाने वाली और सबसे लोकप्रिय भाषा है। हेलो ने शायरी, कैलीग्राफी, कविता और प्रेरक उद्धरणों के माध्यम से हिंदी कम्युनिटी को एक दूसरे के साथ इंटरैक्ट करने के लिए मंच उपलब्ध कराया है। यह सही मायनों में लोगों को एक दूसरे के साथ जोड़ता है, उन्हें एक दूसरे के नज़दीक लाता है और उनके आपसी रिश्तों को मजबूत बनाता है। हेलो अपने लोकप्रिय हिंदी पेज जैसे हेलो केयर और हेलो एजुकेशन पर बहुत अधिक सक्रिय रहा है। इस बार हिंदी दिवस ने एक रोचक चैलेंज #HindiTongueTwister पेश किया है, जहां हेलो के उपयोगकर्ता जांच सकते हैं कि वे हिंदी पढ़ने में कितने अच्छे हैं। हिंदी ट्रेंड को फाॅलो करने के लिए इस लोकप्रिय वीडियो this  popular video  को देखें!

‘‘पिछले साल के दौरान, हेलो को हिंदी भाषी उपयोगकर्ताओं से शानदार प्रतिक्रिया मिली है। हमें इस भाषा के आगमी क्रिएटरों जैसे #SpoonsOfFlavor और #Babubhaiya को लेकर बेहद खुशी का अनुभव हो रहा है, जो ऐसा कंटेंट बना रहे हैं जिसे बहुत से लोगों द्वारा पसंद किया जा रहा है। हमें उम्मीद है कि आने वाले समय में हिंदी कम्युनिटी तेज़ी से बढ़ेगी और साथ ही अन्य भाषाओं में भी तेज़ी से विकास होगा। इसके अलावा हम अपने उपयोगकर्ताओं को सुरक्षित एवं सकारात्मक अनुभव प्रदान करसकेंगे।’’ श्यामंगा बरूआह, हैड आॅफ कंटेंट आॅपरेशन्स, हेलो ने कहा।

50 मिलियन से अधिक उपयोगकर्ता तमिल, तेलुगु, कन्नड और मराठी सहित 14 स्थानीय भाषाओं में कंटेंट खोज रहे हैं, बना रहे हैं और इसे साझा कर रहे हैं। हेलो भारतीय उपयोगकर्ताओं को जानकारी पाने और व्यापक कम्युनिटी के साथ जुड़ने में सक्षम बनाता है। इस हिंदी दिवस हेलो उपयोगकर्ताओं को अपने प्लेटफाॅर्म के माध्यम से अपने विचार अभिव्यक्त करने के लिए प्रोत्साहित करना चाहता है, समुदायों को एक दूसरे के करीब लाना और भाषा की बाधा को दूर करना इसका मुख्य उद्देश्य है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published.