नई दिल्ली। पीतमपुरा के एसयू ब्लाॅक में कई समस्याएं रहीं। स्थनीय लोगों की मांग पर दिल्ली जल बोर्ड के सदस्य व निगम पार्षद श्री विजय भगत ने आज सीवर चैम्बर का उदघाटन किया। दिल्ली जल बोर्ड के सदस्य विजय भगत ने कहा कि हमने जैसे ही दिल्ली जल बोर्ड के सदस्य का पदभार संभाला, मेरे संज्ञान में कई बातें आईं। उन्हीं बातों से एक प्रमुख रहा पीतमपुरा के एसयू ब्लाॅक में सीवर और पानी की दिक्कतें। यहां की निगम पार्षद बहन अंजू जैन ने इस समस्या की ओर मेरा ध्यान दिलाया। मैंने जलबोर्ड के अधिकारियों के साथ यहां दौरा किया था। अधिकारियों को निर्देश दिया कि जल्द से जल्द समस्याओं का निराकरण होगा। आज उसी कडी में एक कदम है।
इस अवसर पर स्थानीय निगम पार्षद अंजू जैन ने विजय भगत जी के कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह हम सबके लिए गौरव की बात है कि ऐसे कर्मठ नेता हमारे साथ हैं, जिनके प्रयास से पीतमपुरा के लोगों को एक समस्या से छुटकारा मिला। इस अवसर डीईएमएस कमिटी के चेयरमैन श्री सुजीत ठाकुर, निगम पार्षद अंजू जैन, आरडब्लूए के तमाम पदाधिकारी और जलबोर्ड के कर्मचारी-पदाधिकारी उपस्थित रहे।
दिल्ली जलबोर्ड के सदस्य विजय भगत ने सीवर चैम्बर के उदघाटन के बाद एसयू ब्लाॅक, यूयू ब्लाॅक, एमयू ब्लाॅक और सीपी ब्लाॅक का दौरा किया। क्षेत्रीय लोगों से कहा कि दिल्ली जल बोर्ड से जुडी कोई भी समस्या हो, तो हमें अथवा हमारे कार्यालय को सूचित करें। मैंने जलबोर्ड के अधिकारियो ंसे कहा है कि जनता की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाए।

