पिंक टॉयलेट महिलाओं को समर्पित

नई दिल्ली। दक्षिणी दिल्ली नगर निगम ने पीवीआर साकेत इलाके में नव निर्मित पिंक टॉयलेट महिलाओं को समर्पित कर दिया है। इसे महिलाओं के लिए विशेष तौर से तैयार किया गया है। यह तीसरा पिंक टॉयलेट है। इससे पूर्व निगम ने पीवीआर विकासपुरी और लाजपत नगर में इस तरह के टॉयलेट की शुरुआत की थी।
इस मौके पर दक्षिणी दिल्ली नगर निगम की महापौर कमलजीत सहरावत ने बताया कि यह पिंक टॉयलेट खरीदारी के लिए साकेत मार्केट में आई महिलाओं और बच्चों के लिए बड़ी राहत बनेगा। उन्होंने कहा कि पिंक टॉयलेट विशेष तौर पर महिलाओं के लिए बनाया गया है और यह उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाता है।


इस अवसर पर पार्षद डॉ. नंदिनी शर्मा और निगम उपायुक्त विश्वेंद्र और महिला संगठनों के पदाधिकारी उपस्थित थे। निगम के एक अधिकारी ने बताया कि 11 लाख रुपये की लागत से बने इस टॉयलेट में सेनेटरी नैपकिन वेंडिंग मशीन, चाइल्ड केयर रूम और चेंजिंग रूम भी है। इसके परिसर में 10 शौचालय हैं। साथ ही दिव्यांग महिलाओं के लिए भी शौचालय बनाया गया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published.