नई दिल्ली। रिलायंस ज्वेल्स भारत में आभूषणों के अग्रणी ब्रांडों में से एक है, जिसे विभिन्न कला एवं संस्कृतियों, परंपराओं और मान्यताओं से प्रेरित अपने अलग-अलग तरह के ज्वेलरी कलेक्शन के लिए जाना जाता है, और इस ब्रांड के आभूषण सही मायने में भारत की समृद्ध एवं विविधतापूर्ण विरासत को दर्शाते हैं। ओडिशा से प्रेरित उत्कल कलेक्शन से लेकर बनारस से प्रेरित काश्यम और कच्छ से प्रेरित रणकार कलेक्शन तक, रिलायंस ज्वेल्स ने विभिन्न प्रकार के अपने आभूषणों के डिजाइनों के जरिए भारत की समृद्ध एवं विविधतापूर्ण विरासत को सामने लाना जारी रखा है।
इस बार त्योहारों के अवसर पर, रिलायंस ज्वेल्स ने सोने और हीरे के आभूषणों के एक शानदार कलेक्शन “महालया” को लॉन्च किया है। यह कलेक्शन महाराष्ट्र के वैभव और यहाँ की शोभा से प्रेरित है, जिसे आने वाले पावन व पुनीत त्योहारों के उपलक्ष्य में बाजार में उतारा गया है। महालया नाम महानता और सुंदरता की चरम सीमा का प्रतीक है, जिसमें महा का मतलब महान और आलय का मतलब सौंदर्य है, जो महाराष्ट्र में जीवन के लगभग सभी पहलुओं में पाया जाता है। इस कलेक्शन को सिर्फ आमंत्रण पर आधारित एक भव्य कार्यक्रम के आयोजन के साथ लॉन्च किया गया, जिसमें रिलायंस ज्वेल्स ने शोस्टॉपर कृति खरबंदा के साथ एक एक्सक्लूसिव ज्वेलरी शो की मेजबानी की। इस कार्यक्रम में उपस्थित सभी मेहमानों को रिलायंस ज्वेल्स की ओर से पेश किए गए बिल्कुल नए महालया कलेक्शन को बेहद करीब से देखने और अवलोकन करने का अवसर प्राप्त हुआ।
महाराष्ट्र के विरासत की शोभा और गौरव का जश्न मनाने वाले इस बेमिसाल एवं बेहद खास डिजाइन के साथ, रिलायंस ज्वेल्स ने भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का जश्न मनाना और उसका सम्मान करना जारी रखा है। अपने ग्राहकों के लिए इस फेस्टिव सीजन को और भी खास बनाने के लिए, ब्रांड ने इस शानदार कलेक्शन को 22 कैरेट सोने में तैयार किए तथा अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रमाणित सबसे खूबसूरत हीरों के साथ बेहतरीन नेकलेस सेट, पेन्डेन्ट सेट, मंगलसूत्र, झुमके, अंगूठियों, कंगन और चूड़ियों के रूप में डिजाइन किया है। नए गहनों के अलावा, ग्राहक सोने के आभूषण और हीरे के आभूषण मूल्य के मेकिंग चार्ज पर 25% तक की छूट का भी लाभ उठा सकते हैं। यह ऑफ़र केवल सीमित अवधि के लिए ही मान्य है।
कृति इस कार्यक्रम में रॉयल रेगेलिया से प्रेरित महालया कलेक्शन के बेमिसाल नेकलेस में बेहद ख़ूबसूरत नज़र आ रही थीं, और यह कलेक्शन सही मायने में शाही दरबार और राज-तिलक की यादों को ताजा करने के लिए तैयार किए गए बेहद खूबसूरत डिजाइनों का खजाना है। यह शानदार कलेक्शन देश भर के सभी रिलायंस ज्वेल्स फ्लैगशिप शोरूम में विशेष रूप से उपलब्ध होगा, साथ ही रिलायंस ज्वेल्स की वेबसाइट पर भी इसकी चुनिंदा रेंज उपलब्ध होगी।
इस नए कलेक्शन के बारे में अपने विचार व्यक्त करते हुए रिलायंस ज्वेल्स के सीईओ, श्री सुनील नायक, ने कहा, “पिछले 3 सालों के दौरान आभूषणों के बेहतरीन कलेक्शन को लॉन्च करने पर बहुत गर्व है, जिसे हमारे सभी ग्राहकों ने काफी पसंद किया है। हमें बेहद खुशी है कि हमने इस बार भी त्योहारों के अवसर पर अपने छठे कलेक्शन के साथ इस सिलसिले को बरकरार रखा है। हमारे इन-हाउस डिजाइनरों और विशेषज्ञों की टीम कलेक्शन के लिए प्रेरणाओं को अंतिम रूप देने के लिए कई महीनों तक हमारी विविधतापूर्ण विरासत पर शोध करने के साथ-साथ अनोखे डिजाइनों की तलाश करती है। हम अपनी डिजाइन विरासत को जारी रखते हुए महाराष्ट्र की समृद्ध संस्कृति, विविधतापूर्ण विरासत और परंपराओं से प्रेरित हमारे उत्कृष्ट एवं खूबसूरत “महालया” कलेक्शन को पेश करते हुए उत्साहित महसूस कर रहे हैं। इस कलेक्शन में सोने और हीरे से तैयार किया गया प्रत्येक नेकलेस, मंगलसूत्र, झुमके, अंगूठियाँ, कंगन और चूड़ियाँ बेमिसाल हैं, जो महाराष्ट्र की शोभा और गौरव को दर्शाते हैं।”