निकिता नवशक्ति अवार्ड से सम्मानित

नई दिल्ली। इण्डो यूरापियन चैम्बर्स आॅफ स्माल मिडियम इन्टरप्राईजेज़ द्वारा आज नव शक्ति अवार्ड व लाईफ टाईम अचीवमेन्ट अवार्ड का आयोजन महिला दिवस के उपलक्ष में 11वां नेशनल महिला एसेम्बली अवार्ड व नारी शक्ति अवार्ड का सफल आयोजन हुआ। इस भव्य कार्यक्रम के आयोजक श्रीमती लक्ष्मी ठाकुर सिंगल, व विजय तिवारी जी तथा प्रताप सिहं ने के कर कमलो द्वारा किया गया। जिसमें महिलाओं एवं बच्चों ने रंगा रंग कार्यक्रम का प्रोग्राम किया।

इस कार्यक्रम में महिला सशक्तिकरण की झलक देखने को मिली। देश के भिन्न – भिन्न राज्यों से आईं महिलाओं को उनके क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए इन अवार्डों से सम्मानित किया गया। जिसमें मलेशिया ओपन टायक्वांडो चेमपियनशिप में गोल्ड मेडल विजेता निकीता चंदेल को सम्मानित किया। इसके अलावा सम्मानित महिलाओं में अवार्ड पाने वाली नदीता तिवारी, नेहा मेहता, पूजा रावत प्रीती शहरावत रश्मि वर्मा, डाॅ0 श्वेता, मानवी सिंह, रनजू परिहार, अंशुजैन, अनामिका गुप्ता, चांदनी गुप्ता, ज्योति अग्रवाल, काव्या जायसवाल, रीता मिश्रा, श्वेता शर्मा, किरन तौमर, पिंकी गुप्ता, कंचन गर्ग, अनुज कपूर, दलजीत कौर, डाॅ0 कैप्टन, रितू वियानी, मेघा, पलानसकर, सुधा तिवारी, मोनिका गौर, प्रमीला शर्मा, पुष्पा शर्मा आदि गणमान्य महिलाओं को सम्मनित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published.