पियाजियो व्हीकल्स को स्विच दिल्‍ली ईवी कैंपेन द्वारा ‘एल5 श्रेणी में सर्वोच्च संख्या में इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर बेचने वाले ओईएम’ का पुरस्‍कार मिला

पुणे। पियाजियो व्हीकल्स प्राइवेट लिमिटेड (पीवीपीएल), इटली के पियाजियो ग्रुप की 100% अनुषंगी और छोटे वाणिज्यिक वाहन बनाने वाली भारत की प्रमुख कंपनी, को स्विच दिल्‍ली ईवी कैंपेन द्वारा ‘एल5 श्रेणी में सर्वोच्च संख्या में इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर बेचने वाले ओईएम’ के खिताब से सम्मानित किया गया। कंपनी को यह सम्मान दिल्ली में कैम्पेन के लिए 1100 से अधिक इलेक्ट्रिक वाहन प्रदान करने के लिए दिया गया है। दिल्ली सरकार ने दिल्लीवासियों को परम्परागत वाहनों से इलेक्ट्रिक वाहनों का रुख करने के लिए जानकारी देने, प्रोत्साहित एवं प्रेरित करने के लिए स्विच दिल्‍ली ईवी कैम्पेन शुरू किया था। यह पुरस्कार थ्री-व्‍हीलर के क्षेत्र में पियाजियो के निरंतर प्रयासों का प्रमाण है।

 

गौरतलब है कि यह कंपनी भारत में एकमात्र थ्री-व्‍हीलर ब्रैंड है जो माल और यात्री, दोनों सेगमेंट के लिए फ्यूअल ऐग्नोस्टिक है। पियाजियो ग्रुप 1970 के दशक के मध्य से ही इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के क्षेत्र में सबसे आगे रहा है। यह दुनिया भर में अपने आरऐंडडी केन्द्रों में विकसित तकनीकी रूप से सबसे उन्नत समाधानों की लगातार खोज करता रहता है।

पियाजियो व्हीकल्स को यह पुरस्कार एक जूरी पैनल के विचार करने के बाद प्रदान किया गया। इस पैनल में विभिन्न परामर्शी, सरकारी अधिकारी और दिल्‍ली ईवी नीति संचालन समिति के सदस्यगण सम्मिलित थे। यह सम्मान प्राप्त करने पर पियाजियो व्हीकल्स प्राइवेट लिमिटेड के चेयरमैन और एमडी, श्री डिएगो ग्राफ़ि ने कहा कि, “दिल्ली सरकार से यह प्रतिष्ठित पुरस्कार पाकर और दिल्ली के नागरिकों को इलेक्ट्रिक वाहनों को अपनाने के लिए प्रेरित करने के प्रयास में उनका भरोसेमंद पार्टनर बनकर हम बहुत उत्‍साहित हैं। यह सम्‍मान पियाजियो परिवार, हमारे डीलर सहयोगियों और उत्कृष्टता प्रदान करने वाले हमारे ब्रैंड पर भरोसा करने वाले निष्ठावान ग्राहकों द्वारा की गई अनगिनत कोशिशों का प्रतिबिम्ब है। हम इस पहल का लगातार समर्थन करते रहेंगे और इलेक्ट्रिक वाहन के पारितंत्र में अपनी उपस्थिति को बेहतर बनायेंगे। हम स्विच दिल्‍ली ईवी कैंपेन और सभी सहयोगी पार्टनर्स के प्रति अपना आभार व्यक्त करते हैं।”

 

Leave a Reply

Your email address will not be published.