चित्र परिचय- प्रतियोगिता में पुरस्कार हेतु चयनित पोस्टर

मथुरा। संस्कृति विश्वविद्यालय द्वारा ‘कोविड-19’ विषयक एक पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस प्रतियोगिता के द्वारा विश्वविद्यालय के छात्र-छत्राओं को अपनी नवीन व मौलिक सोच को पोस्टर पर उकेरना था। ऑनलाइन हुई इस प्रतियोगिता में 160 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया जिसमें से 20 पोस्टर पुरस्कार के लिए चयनित किए गए हैं।
संस्कृति विवि के कंप्यूटर साइंस विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर लीशा युगल ने बताया कि विवि के इंजीनियरिंग कॉलेज के डीन एस.कासवान के निर्देश पर आयोजित इस प्रतियोगिता का उद्देश्य कोविड 19 से जुड़े उन विचारों को सामने लाना था जो युवा छात्र-छात्राओं के मन में उमड़ रहे हैं। साथ ही पोस्टर के माध्यम से अपने नवीन और मौलिक विचार भी युवाओं को प्रस्तुत करने का अवसर प्रदान करना था। उन्होंने ने बताया कि प्रतियोगिता के नियम और शर्तों के अनुरूप प्रतिभागियों से उनके अप्रकाशित मौलिक आइडिया व्यक्तिगत रूप से देने थे। पोस्टर प्रतियोगिता में उत्कृष्ट पोस्टर का चयन निर्णायक मंडल द्वारा किया गया। चयनित 20 पोस्टर बनाने वाले प्रतिभागियों को विवि प्रशासन द्वारा विशेष अवसर पर पुरुस्कृत करने का भी निर्णय लिया गया है।
चयनित अभ्यर्थियों में शुभम कुमार बीएसी एजी, राधा गर्ग बीएलएड, सोनिया सिंह बीबीए, पूजा बीएलएड, डी.सावर्जनिक बीएससी एजी.,प्रियंका द्विवेदी बीकॉम., रितिका चौधरी एमएसी बायोटेक., प्रगति राजपूत बीपीटी, आलिया सिद्दीकी बी यू एम एस, शिवानी बीपीटी, हिमांशी बीकॉम ऑनर्स, मेधा सैनी बीएससी बीएड, महेश कुमार बीएएमएस, दीपा कुशवाहा बी ए एफ डी, चंचल शर्मा बी ए एफ डी, मुस्कान गुप्ता बी फार्मा, सुप्रिया बीपीटी, डिमोटी भूमिका बीएससी एजी, कोमल कुमारी एमसीए, दीपक टैली बीएएमएस हैं।
निर्णायक मंडल में विश्वविद्यालय के डॉ. आदित्य पारीक, डॉक्टर मनीषा, डॉक्टर केके शर्मा, डॉ नितिन थापर, रजिस्ट्रार पूरन सिंह, सुधांशु, डॉ आयशा अंसारी, डॉ अनामिका सक्सेना, अमरिंदर कौर, विशेष कार्य अधिकारी मीनाक्षी शर्मा, डॉक्टर पल्लवी शामिल थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.