राहुल गांधी के अध्यक्ष बनने से एक नई उर्जा का संचार

 

नई दिल्ली। राहुल गांधी के अध्यक्ष बनने से पूरे देश में एक नई उर्जा का संचार हुआ है। जो लोग कांग्रेस को दरकिनार करने की सोच रहे थे, उनकी सोच पर कुठाराघात हुआ है। दिल्ली सहित देश के तमाम प्रदेशों में पार्टी के युवा कार्यकर्ता जोश में दिखाई दे रहे हैं। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के डेलिगेट एडवोकेट सरफराज अहमद सिद्दीकी कहते हैं कि इससे न केवल पार्टी में नई ऊर्जा और उत्साह को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि पार्टी के कैडर को प्रोत्साहित करने में भी मदद मिलेगी। उन्होंने आशा जताई कि उनका नेतृत्व देश में कांग्रेस पार्टी के साथ और अधिक लोगों को जोड़ने के साथ-साथ इसे और मजबूत बनाएगा। राहुल गांधी के अध्यक्ष बनने से पूरे कांग्रेस संगठन में जोश का संचार हुआ है। कांग्रेस के मुख्य संगठन कांग्रेस सेवादल उनकी ताजपोशी से जोश में है। राहुल गांधी की ताजपोशी से कांग्रेस नए सिरे से आगे बढ़ेगी और पार्टी में युवा जोश का संचार होगा।
एक सवाल के जवाब में एडवोकेट सरफराज अहमद सिद्दीकी ने कहा कि राहुल गांधी बतौर उपाध्यक्ष भी संगठन में बेहतरीन काम कर रहे थे। जिनके पास अब पूरे संगठन की कमान है। हर कार्यकर्ता को तवज्जो मिलेगी सेवादल जैसे प्रमुख संगठन को राहुल की ताजपोशी से और अधिक बल मिलेगा। जिस तरह से गुजरात के चुनाव में राहुल गांधी की निखरी हुई छवि सामने आई है। उससे पूरे देश को उनसे उम्मीद है और वह जनता की उम्मीदों पर खरा उतरेंगे इसका उन्हें यकीन है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published.