जुलाई में राजस्थान पर्यटन ने जीते चार राष्ट्रीय अवार्ड

जयपुर। जुलाई 2026 राजस्थान पर्यटन के लिए उपलब्धियों का स्वर्णिम अध्याय बनकर उभरा। देश के प्रतिष्ठित ट्रैवल मार्ट्स और पर्यटन आयोजनों में प्रभावशाली भागीदारी करते हुए राजस्थान पर्यटन विभाग ने चार प्रतिष्ठित राष्ट्रीय अवार्ड अपने नाम किए। इन सम्मानों ने न केवल राजस्थान की पर्यटन ब्रांडिंग को नई ऊंचाई दी, बल्कि राज्य को देश के सबसे भरोसेमंद और तेजी से उभरते पर्यटन स्थलों में भी मजबूती से स्थापित किया।
पर्यटन विभाग के संयुक्त निदेशक (विपणन) अजय शर्मा ने जानकारी देते हुए कहा की उपमुख्यमंत्री एवं पर्यटन मंत्री दिया कुमारी के मार्गदर्शन तथा पर्यटन आयुक्त रुक्मणी रियाड़ के नेतृत्व में राजस्थान पर्यटन विभाग ने जुलाई माह के दौरान कोलकाता, चेन्नई, बेंगलुरु और हैदराबाद में आयोजित प्रमुख राष्ट्रीय पर्यटन आयोजनों में राज्य की समृद्ध विरासत, संस्कृति, धार्मिक पर्यटन, वन्यजीव, ग्रामीण पर्यटन, वेलनेस, एडवेंचर, फिल्म पर्यटन तथा निवेश की संभावनाओं का प्रभावी प्रदर्शन किया। आधुनिक डिजिटल प्रस्तुतीकरण, बिजनेस-टू-बिजनेस बैठकों और आकर्षक प्रचार सामग्री के माध्यम से राजस्थान पवेलियन प्रत्येक आयोजन में आकर्षण का प्रमुख केंद्र बना।
उन्होंने बताया कि 10 से 12 जुलाई तक आयोजित ट्रैवल एंड टूरिज्म फेयर, कोलकाता में राजस्थान पर्यटन विभाग को “अवार्ड फॉर एक्सीलेंस” से सम्मानित किया गया। इसके बाद 16 से 18 जुलाई तक आयोजित इंडिया इंटरनेशनल ट्रैवल मार्ट, चेन्नई में राजस्थान को “बेस्ट लग्जरी डेस्टिनेशन अवार्ड” प्राप्त हुआ। इसी क्रम में 23 से 25 जुलाई तक आयोजित इंडिया इंटरनेशनल ट्रैवल मार्ट, बेंगलूरू में राजस्थान पर्यटन विभाग ने दो प्रतिष्ठित राष्ट्रीय सम्मान हासिल किए। राजस्थान को “बेस्ट हेरिटेज टूरिज्म डेस्टिनेशन ऑफ द ईयर” तथा “डेस्टिनेशन ऑफ द ईयर” अवार्ड प्रदान किए गए। इन चार राष्ट्रीय सम्मानों ने पर्यटन क्षेत्र में राजस्थान की बढ़ती साख और प्रभावी ब्रांडिंग को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाई।
उन्होंने कहा की विभाग का लक्ष्य देश-विदेश के प्रमुख पर्यटन बाजारों में राजस्थान की ब्रांड पहचान को और अधिक सशक्त बनाना है, ताकि पर्यटकों की संख्या, पर्यटन निवेश और स्थानीय रोजगार के नए अवसरों में निरंतर वृद्धि हो सके।

राष्ट्रीय आयोजनों में इन अधिकारियों ने संभाली जिम्मेदारीः-
राजस्थान पर्यटन विभाग की ओर से विभिन्न ट्रैवल मार्ट्स और पर्यटन आयोजनों में राज्य का प्रतिनिधित्व करने तथा राजस्थान पवेलियन के संचालन की जिम्मेदारी निम्न अधिकारियों को सौंपी गई।

– ट्रैवल एंड टूरिज्म फेयर, कोलकाता (10–12 जुलाई)
अनिल राठौड़, संयुक्त निदेशक, पर्यटक स्वागत केन्द्र, बीकानेर
शरद व्यास, सहायक निदेशक, पर्यटक स्वागत केन्द्र, जोधपुर

इंडिया इंटरनेशनल ट्रैवल मार्ट, चेन्नई (16–18 जुलाई)
हनुमान सहाय कुमावत, उपनिदेशक, निदेशालय पर्यटन विभाग, जयपुर
सिराजुद्दीन कुरैशी, सहायक निदेशक, पर्यटक स्वागत केन्द्र, झालावाड़

एबीपी टूरिस्ट स्पॉट, कोलकाता (17–19 जुलाई)
दलीप सिंह, संयुक्त निदेशक, निदेशालय पर्यटन विभाग, जयपुर

इंडिया इंटरनेशनल ट्रैवल मार्ट, बेंलगलूरू (23–25 जुलाई)
नवल किशोर बसवाल, उप निदेशक, निदेशालय पर्यटन विभाग, जयपुर
बजरंग लाल शर्मा, उपनिदेशक, निदेशालय पर्यटन विभाग, जयपुर

पीएचडीसीसीआई का 15वें इंटरनेशनल हेरिटेज टूरिज्म कॉन्क्लेव, हैदराबाद (24 जुलाई)
अजय कुमार शर्मा, संयुक्त निदेशक, निदेशालय पर्यटन विभाग, जयपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published.