आरबीआई के कदम से वैश्विक बाजारों के साथ एकीकृत करने में मदद मिलेगी : संदीप पचपांडे

नई दिल्ली। इंटीग्रेटेड चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के नेशनल जेनरल सेक्रेटरी संदीप पचपांडे ने भारतीय रिजर्व बैंक के द्वारा आरटीजीएस की सुविधा का स्वागत करते हुए कहा कि इससे भारतीय वित्तीय बाजार को वैश्विक बाजारों के साथ एकीकृत करने में मदद मिलेगी।

संदीप पचपांडे ने कहा कि भारत अब वैश्विक स्तर के ऐसे गिने चुने देशों में शामिल हो गया है जहां 24 घंटे सातों दिन बारह महीने बड़े मूल्य के भुगतानों के तत्काल निपटान की प्रणाली होगी। यह सुविधा लगभग डेढ़ महीने बाद शुरू हो जाएगी। आरटीजीएस के चौबीसों घंटे उपलब्ध होने से भारतीय वित्तीय बाजार को वैश्विक बाजार के साथ समन्वित करने के निरंतर जारी प्रयासों तथा भारत में अंतराष्ट्रीय वित्तीय केद्रों के विकास में की मदद होगी। इससे भारतीय कंपनियों व संस्थाओं को भुगतान में और आसानी होगी।

आईसीसीआई के नेशनल जेनरल सेक्रेटरी ने कहा कि देश में डिजिटल लेन देन को बढ़ावा देने के लिए यह कदम उठाया गया है। इससे आरटीजीएस के जरिए बड़ी राशि का त्वरित अंतरण किया जाता है जबकि एनईएफटी का इस्तेमाल दो लाख रुपए तक की राशि को भेजने के लिए किया जाता है। अब जब पूरा विश्व आर्थिक मंदी की चपेट में है ऐसे सुधार से बहुत तेजी से अर्थव्यवस्था में गति आएगी। जिसका औद्योगिक संगठन स्वागत करता है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published.