नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर जय माँ जनकल्याण समिति की ओर से बाबा कॉलोनी में सैकड़ों लोगों को फल वितरण किया। समिति की अध्यक्ष संध्या कुमारी ने कहा कि हमारी संस्था की ओर से हर साल पीएम मोदी के जन्मदिन के अवसर पर सेवा कार्य किया जाता है। इस बार कोरोना के कारण हमारी संस्था व्यापक स्तर पर कुछ विशेष नहीं कर पाई। इसलिए हमने निर्णय लिया कि फल वितरण किया। इस दौरान संस्था के महासचिव नागेंद्र सिंह ने सक्रिय भूमिका निभाई।
फल विरतण समारोह के दौरान बुराड़ी विधानसभा के युवा भाजपा नेता अंकुर चौधरी ने कहा कि देश के समस्त युवाओं के लिये पीएम मोदी प्रेरणादायक हैं।

