SBI : एसबीआई जनरल इंश्योरेंस अपने एजेंटों और पीओएसपी के टीकाकरण का सहयोग करेगी

नई दिल्ली। एसबीआई जनरल इंश्योरेंस (एसबीआईजी SBIG) ने अपने एजेंटों और पीओएसपी के टीकाकरण (Vaccination) का खर्च उठा कर अपने लोगों के स्वास्थ्य एवं कल्याण को लेकर अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है। उन सभी परामर्शदाताओं का टीकाकरण किया जाएगा जो मार्च 2020 से एसबीआई जनरल के साथ जुड़े हुए हैं तथा सरकार के मौजूदा नियम-कानूनों एवं शर्तों के अंतर्गत टीकाकरण के पात्र हैं।

इसके अलावा हर परामर्शदाता की पत्नी, आश्रित माता-पिता या उसकी सास-ससुर के टीकाकरण का विकल्प भी उपलब्ध कराया गया है, जो अधिकतम ऐसे चार सदस्यों को प्रदान किया जा सकता है।

एसबीआई (SBI) जनरल इंश्योरेंस के एमडी और सीईओ श्री पीसी कांडपाल ने कहा, “एसबीआईजी में हमने अपने हर काम के केंद्र में हमेशा ‘लोगों’ को रखा है। कोविड-19 महामारी ने कारोबारों तथा पूरी दुनिया के लोगों के सामने अभूतपूर्व चुनौतियां पेश की हैं। अपने खुद के कोविड योद्धाओं; जैसे कि हमारे चैनल पार्टनरों की गतिविधियां यकीनन बेहद सराहनीय रही हैं, जिन्होंने मजबूती के साथ खड़े रह कर संगठन को इस अनिश्चित और कठिन माहौल से पार लगाया है। इस पहल के माध्यम से अपने चैनल पार्टनरों- एजेंटों और पीओएसपी का सम्मान करना हमारा लक्ष्य और उद्देश्य है तथा परिवार समेत उनका जल्द से जल्द टीकाकरण करने हेतु हम उन्हें प्रोत्साहित करना चाहते हैं।“

यह कदम एसबीआईजी (SBIG) की ‘हम आपके स्वास्थ्य की परवाह करते हैं’वाली फिलॉसफी की मिसाल पेश करता है, साथ ही उस अभिन्न भूमिका को भी रेखांकित करता है, जो अपने कर्मचारियों एवं पार्टनरों के कल्याण में संगठन निभा सकते हैं। यह सही दिशा में उठाया गया कदम है, क्योंकि भारत इस महामारी के स्वास्थ्य और आर्थिक असर को कम करने वाले कदम लगातार उठा रहा है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published.