SCIFF 2026 ने सिनेमा के माध्यम से सीखने के एक दशक का मनाया उत्सव, मुंबई में विशेष आयोजन

 

मुंबई। बच्चों के लिए दुनिया के सबसे बड़े फिल्म महोत्सवों में से एक SCIFF 2026 के 10वें संस्करण के तहत आज मुंबई के धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में फिल्म निर्माता, शिक्षाविद और 100 से अधिक विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। आयोजन में सिनेमा के माध्यम से सीखने के एक दशक का उत्सव मनाया गया।

महोत्सव के दसवें संस्करण के अवसर पर सिनेमा को बच्चों की शिक्षा, रचनात्मकता और सांस्कृतिक आदान-प्रदान का प्रभावी माध्यम बनाने की पहल को आगे बढ़ाया गया। विशेष आयोजन विद्यार्थियों को फिल्म निर्माताओं और शिक्षाविदों के साथ संवाद करने का मंच प्रदान करने के साथ-साथ सीखने और बच्चों के व्यक्तित्व निर्माण में फिल्मों की भूमिका को रेखांकित करने वाला रहा।

इस वर्ष SCIFF देशभर के 25,000 सरकारी स्कूलों और 550 निजी स्कूलों तक पहुंचने का लक्ष्य लेकर चल रहा है। इसके माध्यम से अनुमानित 50 से 60 लाख बच्चों को जोड़ने की योजना है।

महोत्सव में 31 देशों की 110 चयनित फिल्में 32 भाषाओं में प्रदर्शित की जाएंगी। इससे बच्चों को दुनिया की विविध संस्कृतियों, कहानियों और अलग-अलग दृष्टिकोणों को जानने एवं समझने का अवसर मिलेगा।

अपने बढ़ते विस्तार और विविध फिल्म चयन के साथ SCIFF 2026 शिक्षा में सिनेमा की भूमिका को मजबूत बनाने तथा सार्थक कहानियों, रचनात्मकता और वैश्विक दृष्टिकोण के माध्यम से बच्चों को प्रेरित करने का प्रयास कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.