जरूरतमंदों की सेवा है वास्तव में समाज कल्याण: अखिलेश सिंह

नई दिल्ली। कोरोना काल में कई लोगों ने समाजसेवा का कार्य किया है। लाखों लोगों तक राहत अभियान पहुंचाया गया है। दिल्ली प्रदेश पूर्वांचल मोर्चा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी राजधानी दिल्ली में गरीब और जरूरतमंद लोगों के बीच जाकर मदद कर रहे हैं। महरौली जिला पूर्वांचल मोर्चा के उपाध्यक्ष और पूर्वांचल समाज संघ के अध्यक्ष अखिलेश सिंह अपने टीम के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ मार्च के अंतिम सप्ताह से लेकर आज तक राहत अभियान चला रहे हैं। इस दौरान पांच हजार से अधिक लोगों को राशन सामग्री दिया गया है।

पूर्वांचल समाज संघ के अध्यक्ष अखिलेश सिंह कहते हैं कि विपत्ति काल में जब कोई किसी जरूरतमंद की सेवा करता है, तो वही सही मायने में समाजसेवा है। जब सब ठीक है, उस समय आप किसी की मदद करते हैं, तो उसे उसका इतना भान नहीं होता है। कोरोना संक्रमण के कारण जब लाॅकडाउन किया गया, तो लोगों के सामने खाने की समस्या उत्पन्न हुई। उसके बाद ही हमने अपने साथियों के साथ मिलकर राशन वितरण करने का कार्य शुरू किया। मुझे बेहद खुशी है कि इस कार्य में सचिव तमन्ना खान ने विशेष योगदान किया। इनके साथ नीतू सिंह, प्रभा कुमारी, राजश्री कुमार एवं अनिता शास्त्री जी संरक्षिका पूर्वांचल समाज संघ लगातार सहयोग करती रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.