सोरेन ने नवीन पटनायक के प्रति आभार जताया

रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने उड़ीसा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक से झारसुगुड़ा में फंसे गढ़वा के मजदूरों को मदद पहुंचाने का आग्रह किया है और कहा है कि उनके इस सहयोग के लिए झारखंड उनका सदा आभारी रहेगा।मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आग्रहपूर्वक कहा, ‘‘कृपया झारखण्ड के इन श्रमिक भाइयों की मदद करें। राज्यवासियों को अब तक आपके द्वारा दिए गए मदद का मैं हमेशा आभारी रहूंगा।’’

मुख्यमंत्री को बताया गया कि लॉकडाउन की वजह से गढ़वा निवासी 25 मजदूर उड़ीसा के झारसुगुड़ा में फंसे हैं। अबतक उन्हें किसी तरह की मदद नहीं मिली, जिससे उन्हें भूखा रहना पड़ रहा है। मामले की जानकारी होने के बाद मुख्यमंत्री ने उड़ीसा के मुख्यमंत्री से आज मदद के लिए आग्रह किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published.