धरती को हरी-भरी रखने एवं संरक्षण करने का संकल्प लें: विजय भगत

नई दिल्ली। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर उत्तरी दिल्ली नगर निगम के वार्ड नंबर 20 में निगम पार्षद विजय भगत के नेतृत्व में पौधारोपण अभियान चलाया गया। कोरोना के कारण सोशल डिस्टेनशिंग का पूरा ख्याल रखा गया। विजय भगत ने कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर हमने अपने साथियों और पार्टी कार्यकर्ताओं को यह संकल्प दिलाया है कि हम सब मिलकर पेड़-पौधे लगाने और अपनी धरती को हरी-भरी रखने एवं संरक्षण करने के लिए काम करेंगे। आप भी अपने आस पडोस में कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं। पेड़ लगाना, प्रदूषण को नियंत्रित करना एवं पर्यावरण का संरक्षण करना हम सबकी जिम्मेदारी है।

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर किए गए पौधारोपण के दौरान श्री हवलदार जी और श्री कृष्ण गर्ग जी ने अपनी सहभागिता दी। इनके साथ ही कई दूसरे भाजपा कार्यकर्ता भी थे। हमने लोगों को पौधा दिया और कहा कि वे अपने अपने क्षेत्रों में जाकर पौधारोपण करें। निगम पार्षद व पूर्व उपमहापौर विजय भगत ने कहा कि अमूमन सभी मज़हबों में पर्यावरण संरक्षण पर ज़ोर दिया गया है। भारतीय समाज में आदिकाल से ही पर्यावरण संरक्षण को महत्व दिया गया है। भारतीय संस्कृति में पेड़-पौधों को पूजा जाता है। विभिन्न वृक्षों में विभिन्न देवताओं का वास माना जाता है। पीपल, विष्णु और कृष्ण का, वट का वृक्ष ब्रह्मा, विष्णु और कुबेर का माना जाता है, जबकि तुलसी का पौधा लक्ष्मी और विष्णु, सोम चंद्रमा का, बेल शिव का, अशोक इंद्र का, आम लक्ष्मी का, कदंब कृष्ण का, नीम शीतला और मंसा का, पलाश ब्रह्मा और गंधर्व का, गूलर विष्णू रूद्र का और तमाल कृष्ण का माना जाता है। इसके अलावा अनेक पौधे ऐसे हैं, जो पूजा-पाठ में काम आते हैं, जिनमें महुआ और सेमल आदि शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.