औद्योगिक संगठन से तालमेल का समय : डॉ. संजय बी चोरड़िया

नई दिल्ली। इंटीग्रेटेड चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के नेशनल जेनरल सेक्रेटरी डॉ संजय बी चोऱड़िया ने कहा है कि आज अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाना एक चुनौती है जिसके लिए खपत, निवेश, शुद्ध निर्यात और सरकारी खर्च पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। तभी अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाया जा सकता है।।

डॉ संजय बी चोरड़िया ने कहा कि आईसीसीआई ने अर्थव्यवस्था को पुनर्जीवित करने और वैश्विक महामारी कोविड के उत्पन्न महामारी से निपटने के लिए पहले ही 10 बिंदुओं का रोडमैप का सुझाव दिया है जिसपर आगे बढ़ने की जरूरत है। आज जिस प्रकार से लगातार देश में कोरोना के मामले सामने आ रहे हैं ऐसे में सभी को जिम्मेवार बनना होगा तभी इससे बचा जा सकता है।

आईसीसीआई के नेशनल जेनरल सेक्रेटरी ने कहा कि आज युवाओं के सामने सबसे ज्यादा चुनौतियां हैं कि उनकी नौकरी बची रही वहीं कंपनियों के पास भी चुनौतियां है कि वे कैसे अपने आप को इस मंदी के समय में बचाकर आगे बढ़ें। कंपनियों के सामने कई चुनौतियां एक साथ हैं क्योंकि बाजार में डिमांड कम है और उन्हें अपने स्टाफ का भी ध्यान रखना है ऐसे में सरकार की योजनाएं ही उन्हें बचा सकती है। इसके लिए मैनेजमेंट और स्टाफ की तालमेल करना आवश्यक हो गया है जिससे की अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाया जा सके।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published.