आज है महानायक अमिताभ बच्चन का जन्मदिन

नई दिल्ली। भारतीय हिंदी सिनेमा के महानायक अमिताभ बच्चन का आज जन्मदिन है। उनके प्रशंसक सोशल मीडिया पर उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं। कई आयोजनों के द्वारा चाहने वाले जगह जगह उनका जन्मदिन मना रहे हैं। वहीं, देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं।

मंगलवार को 11 अक्टबूर को अमिताभ बच्चन अपना 80वां जन्मदिन मना रहे हैं। अमिताभ बच्चन ने अपने जन्मदिन की शुरुआत होते ही रात 12 बजे मुंबई में अपने आवास ‘जलसा’ के बाहर इकट्ठा हुए प्रशंसकों का अभिवादन किया।अमिताभ बच्चन के साथ रात को जलसा के बाहर उनकी बेटी श्वेता नंदा भी दिखीं। अमिताभ बच्चन ने ब्लैक एंड व्हाइट रंग का जैकेट पहना हुआ था। सामने आई वीडियो में देखा जा सकता है कि जलसा के गेट पर रात को अमिताभ बच्चन लगभग 1 से 2 मिनट तक रूके और अपने फैंस को हाथ दिखाकर अभिवादन किया। ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

 

 

बालीवुड के महानायक, मिलेनियम स्‍टार अमिताभ बच्‍चन का प्रयागराज से गहरा नाता रहा है। प्रयागराज (पूर्व में इलाहाबाद) में ही उनका जन्‍म हुआ था और शुरूआती शिक्षा उन्‍होंने व उनके भाई अजिताभ बच्‍चन ने यहां के प्रख्‍यात ब्‍वायज हाई स्‍कूल से की थी। सुपर स्‍टार अमिताभ बच्‍चन प्रयागराज की गलियों में घूमे हैं। साइकिल चलाकर सिविल लाइंस जाते थे। इसलिए यहां से उनकी यादें आज भी जुड़ी हैं। उन्‍हें यह शहर नहीं भूलता और समय-समय पर मंच के माध्‍यम से वे इलाहाबाद को याद भी करते रहते हैं।

 
जानकारों का कहना है कि अमिताभ बच्‍चन का 11 अक्‍टूबर 1942 में प्रयागराज में जन्‍म हुआ था। अमिताभ बच्‍चन और उनके भाई अजिताभ बच्‍चन का बचपन प्रयागराज में बीता था। अमिताभ के पिता हरिवंशराय बच्‍चन से कौन परिचति नहीं है। वह प्रख्‍यात कवि थे। इलाहाबाद विश्‍वविद्यालय में वे अंग्रेजी के प्रवक्‍ता भी थे। हरिवंशराय बच्‍चन का निवास प्रयागराज शहर के कटघर मोहल्‍ले में था। इसके बाद वे चक इलाके में रहने लगे। फिर सिविल लाइंस के क्‍लाइव रोड पर इलाहाबाद हाई कोर्ट के वरिष्‍ठ अधिवक्‍ता पंडित श्रीशंकर तिवारी के बंगले में काफी समय तक निवास किए।
 

1970 के दशक के दौरान उन्होंने बड़ी लोकप्रियता प्राप्त कीऔर तब से भारतीय सिनेमा के इतिहास में प्रमुख व्यक्तित्व बन गए। अमिताभ ने अपने करियर में अनेक पुरस्कार जीते हैं, जिनमें दादासाहेब फाल्के पुरस्कार, तीन राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार और बारह फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार सम्मिलित हैं। उनके नाम सर्वाधिक सर्वश्रेष्ठ अभिनेता फ़िल्मफेयर अवार्ड का रिकार्ड है। अभिनय के अलावा बच्चन ने पार्श्वगायक, फ़िल्म निर्माता, टीवी प्रस्तोता और भारतीय संसद के एक निर्वाचित सदस्य के रूप में 1984 से 1987 तक भूमिका निभाई है। भारतीय टीवी का लोकप्रिय शो “कौन बनेगा करोड़पति” में कई वर्षों से मेजबान की भूमिका भी ये निभाते आए हैं। इस शो में उनके द्वारा किया गया ‘देवियों और सज्जनों’ संबोधन बहुचर्चित रहा।

अमिताभ बच्चन का विवाह अभिनेत्री जया भादुड़ी से हुआ और इनकी दो संतानें हैं, श्वेता नंदा और अभिषेक बच्चन। अभिषेक बच्चन सुप्रसिद्ध अभिनेता हैं, जिनका विवाह पूर्व विश्वसुन्दरी और अभिनेत्री ऐश्वर्या राय से हुआ है। बच्चन पोलियो उन्मूलन अभियान के बाद अब तंबाकू निषेध परियोजना पर काम करेंगे। अमिताभ बच्चन को अप्रैल 2005 में एचआईवी/एड्स और पोलियो उन्मूलन अभियान के लिए यूनिसेफ के द्वारा सद्भावना राजदूत नियुक्त किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published.