नई दिल्ली। स्वास्थ्य और कल्याण के क्षेत्र में प्रीमियम नेचरल प्रोडक्ट उपलब्ध कराने की अपनी प्रतिबद्धता को मजबूती देते हुए आयुर्वेदिक ज्ञान के साथ रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करने वाले भारत के सबसे तेजी से बढ़ते आयुर्वेदिक ब्रांड उपकर्म आयुर्वेद ने अब अपने प्रोडक्ट पोर्टफोलियो को विस्तार दिया है। चूंकि, महामारी के दौरान स्वस्थ रहने पर ध्यान बढ़ गया है, इसलिए उपकर्म आयुर्वेद ने इम्युनिटी बढ़ाने वाले प्रोडक्ट्स की एक रेंज लॉन्च की है।
उपकर्म आयुर्वेद की इम्युनिटी–बूस्टिंग रेंज अमेज़न, फ्लिपकार्ट, स्नैपडील, न्याका जैसे सभी प्रमुख ई–कॉमर्स पोर्टलों के साथ–साथ उसकी वेबसाइट www.upakarma.com पर पर 399 रुपए से 999 रुपए तक की प्राइज रेंज में उपलब्ध है। सभी नए प्रोडक्ट भारतभर में 10,000+ ऑफलाइन स्टोर्स पर भी उपलब्ध हैं।
उपकर्म आयुर्वेद के संस्थापक श्री विशाल कौशिक ने कहा, “उपकर्म आयुर्वेद में हमें एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करने और अपने ग्राहकों का विश्वास हासिल करने पर गर्व है। यह हमें प्रीमियम क्वालिटी वाले आयुर्वेदिक प्रोडक्ट्स को बनाना जारी रखने की प्रेरणा देता है। हम मानते हैं कि आयुर्वेद आधुनिक समय में स्वास्थ्य और कल्याण के सभी मुद्दों का जवाब है, और इसी तरह, हमारी इम्युनिटी बढ़ाने वाले प्रोडक्ट व्यक्तियों को अच्छे स्वास्थ्य के विश्वास के साथ चल रही वैश्विक स्थिति से निपटने के लिए उनकी इम्युनिटी को बढ़ाने में मदद करेंगे।
नए लॉन्च किए गए प्रोडक्ट्स में शामिल हैं:
- इम्युनिटी-बूस्ट करने वाले ज्यूस (आंवला ज्यूस, एलोवेरा ज्यूस और तुलसी गिलोय ज्यूस)
- इम्यूनिटी बूस्ट करने वाले ड्रॉप्स (आंवला ड्रॉप्स, करक्यूमिन ड्रॉप्स, गिलोय ड्रॉप्स, जिंजर ड्रॉप्स, तुलसी ड्रॉप्स)।
- प्रीमियम क्वालिटी च्यवनप्राश, जिसमें 30+ जड़ी-बूटियों और मसालों जैसे- आंवला, दालचीनी, पिप्पली, लौंग और अन्य की अच्छाई को शामिल किया है।
- शिलाजीत लिक्विड
- आयुष क्वाथ यह तुलसी, दालचीनी, काली मिर्च और सौंठ के साथ अल्टिमेट काढ़ा है।
…

