विजय भगत मिले निगम आयुक्त से, क्षेत्र की समस्याओं की बात रखी

नई दिल्ली। उत्तरी दिल्ली नगर निगम के निगम पार्षद विजय भगत ने अपने क्षेत्र की समस्याओं को लेकर आज निगम आयुक्त सुश्री वर्षा जोशी से मुलाकात की। मुलाकात के दौरान विजय भगत ने अपने वार्ड 20 एन की समस्याओं को लेकर एक ज्ञापन आयुक्त को दिया। आयुक्त ने इन समस्याओं का समाधान कराने का आश्वासन दिया।
आयुक्त से मिलने के बाद निगम पार्षद विजय भगत ने कहा कि आज हमने अपने वार्ड की कुछ समस्याओं को लेकर निगम आयुक्त का ध्यान आकृष्ट कराया है। मैंने जे जे काॅलोनी सहित कुछ दूसरे इलाके में कुछेक दुकानदारों द्वारा अतिक्रमण की बात रखी है। इससे सुबह शाम जाम लग जाता है। बच्चे, महिलाओं, बुजुर्ग को काफी परेशानी होती है।

विजय भगत ने कहा कि इसके साथ ही गोबर गैस प्लांट का कार्य चल रहा था। बीते कुछ समय से वहां कोई कार्य नहीं हो रहा है। पर्यावरण और वैकलिपक उर्जा स्रोत के अनुसार यह बेहद महत्वपूर्ण कार्य था। हमने आयुक्त से आग्रह किया है कि इस पर ध्यान दें और रूके कार्य को दोबारा शुरू करवाएं। एक सवाल के जवाब में विजय भगत ने बताया कि भलस्वा कूडे के पहाड को खत्म करने के लिए कार्यों में तेजी लाने का भी आग्रह किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.