नई दिल्ली। उत्तरी दिल्ली नगर निगम के श्रद्धानंद काॅलोनी वार्ड के निगम पार्षद विजय कुमार भगत लगातार अपने क्षेत्र में स्वच्छता अभियान चला रहे हैं। कोई दिन ऐसा नहीं होता है, जब वह अपने क्षेत्र में साफ-सफाई का निरीक्षण नहीं करें। स्वयं विजय कुमार पार्षद कहते हैं कि हमने प्रण लिया हुआ है कि हमारे वार्ड में हर घर और हर गली में स्वच्छता अभियान चलाई जाएगी। लोगों को जागरूक किया जाएगा। कहीं भी गंदगी का साम्राज्य नहीं होगा। हमें बेहद खुशी है कि इसमें हमें निगम अधिकारी और कर्मचारियों के साथ स्थानीय लोगों का भरपूर सहयोग और समर्थन मिल रहा है। उन्होंने कहा कि आज अपने वार्ड के तीनों झुग्गियों में स्वच्छता अभियान चलाया। लोगों से जनसंपर्क किया और उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली। हमें बेहद खुशी हुई कि लोगों ने साफ-सफाई को लेकर हमारे कार्यों की सराहना की। हमने मंदिर के आस-पास साफ-सफाई भी निरीक्षण किया।
क्षेत्रीय लोग भी अपने निगम पार्षद को अपने बीच पाकर खुश दिखाई पड़े। लोगों का कहना है कि निगम पार्षद विजय कुमार भगत किसी भी समस्या का समाधान कराने के लिए तुरंत तैयार हो जाते हैं। यदि कोई समस्या हम लोगों को होती है, तो हम लोग उनके पास अपनी अर्जी लेकर जाते हैं। आज तक कोई ऐसी अर्जी नहीं हुई, जिस पर उन्होंने तुरंत सुनवाई न की हो।