मंडल आईटी अध्यक्ष बनने पर राजेश को युवा फाउण्डेशन ने दी बधाई

नई दिल्ली। दिल्ली प्रदेश भाजपा संगठन विस्तार पर लगातार कार्य कर रही है। दिल्ली के सभी मंडलों की नई टीमों की घोषणा लगभग कर दी गई है। उसी कड़ी में उत्तर पूर्वी जिला के संत नगर मंडल में आईटी अध्यक्ष के रूप में युवा नेता राजेश चौधरी को कार्यभार दिया गया है। उनकी नई नियुक्ति पर स्वयंसेवी संस्था युवा फाण्डेशन की ओर से बधाई दी गई है।
युवा फाउण्डेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नंद किशोर चौधरी ने कहा कि युवा भाजपा नेता राजेश चौधरी तेज-तर्रार और नई तकनीक को बेहतर समझते हैं। हमें बेहद गर्व है कि ये हमारी संस्था के माध्यम से भी सामाजिक-सांस्कृतिक कार्यों में अपना योगदान दे रहे हैं। मैं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूं। हमें पूर्ण भरोसा है कि वे भाजपा की गतिविधियों को अपने हुनर के जरिए मंडल में हर मोबाइल तक पहुंचाने में सक्षम होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.