वेव सिटी में धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

 


गाजियाबाद: उत्तर भारत की पहली ऑपरेशनल हाई-टेक सिटी ‘वेव सिटी’ के निवासियों ने देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में ध्वजारोहण समारोह आयोजित किया। इस अवसर पर, वेव सिटी के निवासियों, कर्मचारियों एवं अतिथियों ने उत्साह व देशभक्ति के जज्बे के साथ समारोह में हिस्सा लिया। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रीय ध्वज फहराने और राष्ट्र गान के साथ हुई।

इस उत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए, मिठाईयां बाँटी गईं, तथा एक पुरस्कार समारोह भी हुआ जिसमें टाउनशिप के सुरक्षा कर्मचारियों को उनकी कड़ी मेहनत और निस्वार्थ सेवा के लिए उपहार, तिरंगा झंडा और स्मारिकाएं भेंट की गईं। यह आयोजन गर्मजोशी के साथ खुशनुमा माहौल में सम्पन्न हुआ। इस आयोजन ने वेव सिटी के निवासियों की एकता, सामुदायिक भावना और सामूहिक गौरव की चेतना को प्रदर्शित किया।

इस मौके पर वेव सिटी के सीओओ, सीजे सिंह ने अपने संदेश में कहा कि हमें वेव सिटी में स्वतंत्रता दिवस समारोह के आयोजन पर गर्व है। यह एक ऐसा दिन है जो हमें उस अटूट समर्पण और महान बलिदान की याद दिलाता है जिनके बल पर हम सभी के लिए आज़ादी का मार्ग प्रशस्त हो सका। हमारा तिरंगा झंडा हमारे दिलों में गौरवशाली स्थान रखता है। हम अपने देश के स्वतंत्रता सेनानियों को सलाम करते हैं और अपने साझा मूल्यों, एकता तथा एक मजबूत व ज्यादा समावेशी भारत के विज़न के आदर्शों के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हैं। हमें ‘हर घर तिरंगा’ पहल का समर्थन करने पर गर्व है, जो भारत की एकता, मजबूती और अचल भावना का जश्न मनाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.